Bhojpuri Gana: बेबी काजल को बहन के देवर से हुआ प्यार, बोलीं- दीदी देवरा तोहर ले गईल दिलवा मोर

Published : Nov 19, 2021, 10:45 PM IST
Bhojpuri Gana: बेबी काजल को बहन के देवर से हुआ प्यार, बोलीं- दीदी देवरा तोहर ले गईल दिलवा मोर

सार

इस म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल की आवाज नहीं है। बल्कि वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में  खुशबू तिवारी केटी ने अपने सुरों से सवारा है। 

मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस और सिंगर बेबी काजल (baby kajal) अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। बेबी काजल का नया गाना  'ऐ दीदी देवरा तोर' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल की आवाज नहीं है। बल्कि वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में  खुशबू तिवारी केटी ने अपने सुरों से सवारा है। गाने में बेबी काजल बड़ी बहन से कहती दिख रही हैं कि वह अपने देवर से उनकी शादी करवा दे। गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही यह वीडियो वायरल होने लगा है।

इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बेबी काजल इस म्यूजिक कंपनी के साथ काम कर रही हैं। इस कंपनी ने बेबी काजल के कई गाने को रिलीज किया है। इस कंपनी के साथ काम करके बेबी खुश हैं। रिलीज के बाद इस गाने को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी इस गाने का मजा यहां लीजिए। 

इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। म्यूजिक वीडियो को प्रोड्यूज रत्नाकर कुमार ने किया है। डायरेक्टर आर्यन देव हैं। जिसके कोरियोग्राफ पर बेबी काजल ने जलवे बिखरे हैं वो समर्थ अशोक हैं।

बता दें कि गाने के सिंगर खुशबू तिवारी के पास भोजपुरिया दर्शकों के बीच में एक लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है।जिसका फायदा उनके द्वारा गाए गानों को हमेशा ही मिलता रहता है।

और पढ़ें:

KBC के मंच पर RANI MUKERJI ने बेटी अदिरा के जन्म को लेकर खोला 'राज', बताया-मां होना क्या होता

Katrina Kaif–Vicky Kaushal की वेडिंग में ये दो बड़े सितारे भी बनेंगे 'कपल', कयासों पर लग सकता है विराम

बेटे Jeh को नैनी की गोद में छोड़ Kareena ने पकड़ा तैमूर का हाथ, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ फैमिली

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert