Pawan Singh-Shweta Mahara ने 'होली के मजा' जबरदस्त लिया, इंटरनेट पर वीडियो ने उड़ाया गर्दा

Published : Mar 12, 2022, 03:40 PM IST
Pawan Singh-Shweta Mahara ने 'होली के मजा' जबरदस्त लिया, इंटरनेट पर वीडियो ने उड़ाया गर्दा

सार

पवन सिंह का नया गाना 'होली के माजा'( holi ke maja) में जीजा-साली की होली दिखाया गया है। होली पर पवन सिंह का नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 

मुंबई. होली (Holi 2022) का त्योहार आने में बस गिनती के दिन बचे हैं। अभी से फिजाओं में रंग गुलाल उड़ने लगे हैं। होली का मजा दोगुना करने के लिए भोजपुरी के नए गाने धड़ल्ले से बाजार में आने लगे हैं। इसी में एक नाम पवन सिंह (Pawan Singh)का भी है। एक्टर और सिंगर ने अब तक बाजार में कई भोजपुरी गाने लॉन्च किए हैं। अब उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर कोहराम मचाए हुए हैं। जी हां, पवन सिंह होली पर एक और नया गाना लेकर आए हैं। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का नया गाना 'होली के माजा'( holi ke maja) में जीजा-साली की होली दिखाया गया है। जहां साली जीजा से कहती दिख रही हैं कि 18 साल की हो गई हूं जीजा मलमल के रंग लगाए। गाने में साली के किरदार में बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा (Shweta Mahara) नजर आ रही हैं। उनके और पवन सिंह की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों जमकर ठुमके लगाते हुए इस गाने में दिख रहे हैं।  बता दें कि श्वेता महारा की अदाओं पर फैंस लट्टू हो जाते हैं। उनका हर गाना वायरल होने में देर नहीं लगाता।

पवन सिंह ने गाने को सुरों से सजाया है

पवन सिंह का यह नया गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह ने इस गाने में जहां एक्ट किया है वहीं, गाने में अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं। जबकि कोरियोग्राफ रौनक राउत ने किया है।इसके अलावा वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

फैंस को पसंद आ रहा है ये गाना

10 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर इस वीडियो को देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं। सभी को पवन सिंह का नया गाना खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा किइनके आवाज में जरूर कोई जादू है पवन भईया जो भी गाते हैं इनका हर एक स्वर मिठास लगती हैं।

और पढ़ें:

पहले ही दिन THE KASHMIR FILES ने कमाए इतने करोड़, कम स्क्रीन्स के बावजूद बंपर कमाई कर रही फिल्म

Malaika arora ने ब्लैक और ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स,तस्वीरें देख यूजर करने लगे ट्रोल

Rani Chatterjee के नशीले ठुमके देख पागल हुए फैंस, Jobaniya Jalebi सॉन्ग हुआ वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम