Khesari Lal Yadav-Akshra Singh की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, 'मीठा रंग' गाना हुआ वायरल

Published : Mar 11, 2022, 05:52 PM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 05:59 PM IST
Khesari Lal Yadav-Akshra Singh की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, 'मीठा रंग' गाना हुआ वायरल

सार

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Akshra Singh) को जोड़ी जब पर्दे पर आती है तो उनके चाहनेवाले दीवाने हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना 'मीठा रंग' (Mitha Rang) 11 मार्च को रिलीज हुआ।

मुंबई. होली के रंग में डूबने का वक्त आ गया है। रंगों के त्योहार में बहुत कम दिन बचे हैं। बाजार रंग और गुलाल से सज गए हैं। कई जगहों पर रंगों को बरसात भी होने लगी है। होली का मजा दोगुना करने के लिए नए नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। सभी भोजपुरी स्टार्स रंगों के इस फेस्टिवल पर अच्छे-अच्छे गाने निकाल रहे हैं। इसी में एक नाम खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भी है। उनका होली पर बना नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका ला दिया है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Akshra Singh) को जोड़ी जब पर्दे पर आती है तो उनके चाहनेवाले दीवाने हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना 'मीठा रंग' (Mitha Rang) 11 मार्च को रिलीज हुआ। इस गाने में अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। होली पर बने इस गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। दोनों का डांस मूव्स जबरदस्त है। हमेशा की तरफ फैंस को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। 

हालांकि इस गाने के बोल जुदाई से भरे हुए हैं।  'मीठा रंग' गाने में खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह से जुदा होते दिखे। ये गाना खुशी, रोमांस और दर्द भरा हुआ है। शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने को अब तक करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं।

खेसारी लाल यादव ने इसे सुरों से सजाया है

खेसारी लाल यादव ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। म्यूजिक से इसे आर्य शर्मा ने सजाया है। कोरियोग्राफ आरडी राम देवन का है। वहीं, इस गाने के डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। 'मीठा रंग'को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

खेसारी लाल यादव को हिट मशीन कहा जाता है

आपको बता दें कि खेसारी लाल को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन भी माना जाता है। इसकी वजह है उनकी एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग। खेसारी लाल जहां एक्टिंग में महारत हासिल किए हुए हैं वहीं, गायिकी भी उनकी शानदार है।

और पढ़ें:

RADHE SHYAM ही नहीं... साउथ की ये 9 फिल्में सालभर देने वाली हैं बॉलीवुड को टक्कर

MAARAN MOVIE REVIEW: कलम से DHANUSH ने भ्रष्ट नेताओं की खोली पोल, 'मारन'की कहानी हिलाने वाली

शादी के बाद और भी हसीन हुईं MOUNI ROY, चमकीली ड्रेस में फोटोशूट कराके फैंस पर गिराईं बिजलियां

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert