Khesari Lal Yadav का बेडरूम रोमांस हुआ वायरल, इस हीरोइन को तंग करता दिखा एक्टर

Published : Mar 08, 2022, 07:33 PM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 07:35 PM IST
Khesari Lal Yadav का बेडरूम रोमांस हुआ वायरल, इस हीरोइन को तंग करता दिखा एक्टर

सार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'छू के छोड़ देला' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने को यूट्यूब पर ही 23 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) बेडरूम रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'छू के छोड़ देला' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने को यूट्यूब पर ही 23 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) बेडरूम रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने का मेल वर्जन खुद खेसारी लाल ने गाया है। गाने में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता की रोमांटिक केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

'छू के छोड़ देला, देह पानी पानी हो गइल गाने के बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने का डायरेक्शन आर्यन देव ने किया है। इससे पहले रक्षा गुप्ता के साथ खेसारी का एक और गाना 'दरद उठेला' जमकर वायरल हुआ था। इस गाने की शुरुआत में रक्षा गुप्ता खुद को आईने में देखकर सजती-संवरती नजर आ रही हैं। इसी बीच वहां खेसारी पहुंच जाते हैं और उनके साथ छेड़खानी शुरू कर देते हैं। ये देखकर रक्षा बेहद डर जाती हैं। इस गाने में रक्षा पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। 


खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है खेसारी की पत्नी, बुरे वक्त में भी हरदम खड़ी रही पति के साथ

खेसारी का नून रोटी हुआ था जमकर वायरल : 
इससे पहले खेसारी (Khesari Lal Yadav) का गाना 'नून रोटी खाएंगे' गाना काफी वायरल हुआ था। इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह पर फिल्माया गया है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है, जबकि इसके बोल आजाद सिंह और प्यारे लाल कवि ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। 

40 लाख रुपए है खेसारी की फीस : 
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी (Khesari Lal Yadav) की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2011 में आई पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी अब एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा खेसारी स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज कई महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है।

इन फिल्मों में काम कर चुके खेसारी लाल : 
फिल्मी करियर की बात करें तो खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने साजन चले ससुराल, जान तेरे नाम, देवरा पर मनवा डोले, नागिन, लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज, संसार, तेरी कसम, कच्चे धागे, बेताब, प्रतिज्ञा 2, जानेमन, लहू पुकारेला, हथकड़ी, साथिया, इंतकाम, ग्लोबल बाबा, खिलाड़ी, जिला चंपारन, मुकद्दर, डमरू, संघर्ष और दबंग सरकार जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें :
Womens Day 2022: कोई हुई परिवार के खिलाफ, किसी ने इंसाफ के लिए उठाई बंदूक, जब हीरोइनों का दिखा खौफनाक रूप

Womens Day 2022: जब हीरोइनों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल, अपने दम पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल की फिल्में

International Women Day 2022: मीनाक्षी शेषाद्री से लेकर कंगना तक वो एक्ट्रेस जिनके सामने फीके नजर आए‘हीरो’

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

कभी मां की गोद में चौंकता तो कभी बड़े भाई Taimur संग बतियाता दिखा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, अनसीन Photos

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट