
मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का खुमार पूरी तरह छा चुका है। एक के बाद एक होली पर बने नए गाने (Bhojpuri holi song) रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (shilpi raj) का नया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर कोहराम मचाए हुए हैं। 'जीजा जी के लुंगी' (Jija Ji Ke Lungi) को शिल्पी राज ने अपनी आवाज में सजाया है। होली पर बने इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी इलाके में तो यह गाना हर गली मोहल्ले में बजता हुआ सुनाई दे रहा है।
'जीजा जी के लुंगी' (Jija Ji Ke Lungi) गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। गाने में अदाकारा अपनी सखियों के साथ मिलकर अपने जीजा जी को रंग लगाने की फिराक में हैं। सबने चारों तरफ से जीजा जी को घेर लिया है। नीलम गिरी ने अपने एक्सप्रेशंस से इस गाने में जान ही फूंक दिया है। रंगों से सराबोर गाने को लोग खूब सुन रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। अब तक इसे 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
शिल्पी राज का एक और गाना हो रहा वायरल
इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। बता दें कि शिल्पी राज का एक और गाना इन दिनों भोजपुरी के ट्रेंड में है। उनका सॉन्ग ‘राजा जी खून कईदs’ (Raja Ji Khoon Kaida) ने ने गर्दा उड़ा दिया है। उनके इस गाने को 70 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शिल्पी राज अपनी आवाज के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हैं। उन्होंने अब तक कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं।
शिल्पी राज और नीलम गिरी की जोड़ी का जवाब नहीं
बता दें कि शिल्पी राज के गाने में अमूमन नीलम गिरी ही नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी जब एक साथ होती है तो गाना हिट होना तय माना जाता है। नीलम गिरी अब तक कई डांस नंबर्स कर चुकी हैं।
और पढ़ें:
POOJA HEGDE ने BODYCON MIDI ड्रेस में मचाया कोहराम, RADHE SHYAM की एक्ट्रेस पर फैंस ने लुटाया प्यार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।