Antra Singh Priyanka और Shilpi Raghwani का होली सॉन्ग हुआ वायरल, Video देख थिरकने लगे लोग

‘गूंजे सारारारा चारों’ ओर को अंतरा सिंह ने न सिर्फ गाया है बल्कि उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। उनके अलावा वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 12:04 PM IST

मुंबई. होली (Holi 2022) का त्यौहार आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में रौनक आ जाती है। सबसे ज्यादा यहां रंगों की बरसात होती है। अभी से भोजपुरी सिनेमा के सेलेब्स फेस्टिव मूड में दिखने लगे हैं। यहां पर हर दिन नए-नए होली पर बने गाने (Bhojpuri Holi Song) रिलीज हो रहे हैं। दिनेश लाल निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक होली के गाने पर थिरकते नजर आते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना रिलीज होने को तैयार है। तो इस बीच  प्रियंका (Antra Singh Priyanka) एक और नया गाना रिलीज हो चुका है जिसके ‘बोल गूंजे सारारारा चारों ओर’ (gunje sararara charo or ) है।

यह गाना 4 मार्च को रिलीज हुआ है। Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। ‘गूंजे सारारारा चारों’ ओर को अंतरा सिंह ने न सिर्फ गाया है बल्कि उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। उनके अलावा वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं। यह गाना महिलाओं की होली पर बनाया गया है। कैसे गांव की लड़कियां अपनी सखी के साथ होली खेलने निकलती है उस पर इस गाने को अंतरा सिंह ने बनाया है। इस गाने को देखकर आप को अपनी होली याद आ जाएगी अगर आप गांव से ताल्लुक रखती हो तो। 

नए भोजपुरी होली गीत में दोनों ही एक्ट्रेस रंगों से सराबोर मस्ती करते देखी जा सकती हैं। अंतरा और शिल्पी साड़ी पहनकर गजब की डांस करती इस गाने में दिखाई दे रही हैं। गाने के लिरिक्स अर्जुन सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। रवि पंडित इस वीडियो एडिट किया है। जबकि दीपक पंडित ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। गाने की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का गाना 'मुर्गा के रासा' 7 मार्च 2022 को रिलीज होगा। Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें:

रिलीज से पहले Radhe Shyam की FIRST Review Out, प्रभास की फिल्म को लेकर इस शख्स ने कही ये बड़ी बात

ट्विंकल खन्ना को छोड़ AKSHAY KUMAR किसके इश्क में डूबे आ रहे हैं नजर, हाथ में फोटो ले गाते दिखे ये गाना

सोनम कपूर की तरह स्टाइलिश हैं RHEA KAPOOR, ANIL KAPOOR की बेटी इस चीज में हैं सबसे आगे

Deepika padukone समेत इन सेलेब्स ने कराए छोटे बाल, फिर ट्रेंड में आए शॉर्ट हेयर कट

Share this article
click me!