होली से पहले Shilpi Raj ने किया बड़ा धमाका, 'बुलेटवा वाले जीजा जी' ने मचाया धमाल, नीलम गिरी ने बिखेरा जलवा

Published : Feb 18, 2022, 03:29 PM IST
होली से पहले Shilpi Raj ने किया बड़ा धमाका, 'बुलेटवा वाले जीजा जी' ने मचाया धमाल, नीलम गिरी ने बिखेरा जलवा

सार

शिल्पी राज भोजपुरी की बेहतरीन गायिका में शुमार की जाती हैं। इनका कोई भी गाना जब आता है तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। उन्होंने हाल ही में होली सॉन्ग  (Bhojpuri Holi Song) ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ (Bulletwa Wale Jija Ji) रिलीज किया गया है।

मुंबई. रंगों का त्योहार होली आने में अभी वक्त हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में 'भगुआ' का खुमार अभी से छाने लगा है। बिहार और यूपी में होली के पर्व में तब तक रंग नहीं जमता है  जब तक की भोजपुरी गाना ना बजे। इसी को देखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री की म्यूजिक कंपनी और सिंगरों ने होली के गाने अभी से रिलीज करना शुरू कर दिया है। इसी में एक नाम सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का है। 

शिल्पी राज भोजपुरी की बेहतरीन गायिका में शुमार की जाती हैं। इनका कोई भी गाना जब आता है तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। उन्होंने हाल ही में होली सॉन्ग  (Bhojpuri Holi Song) ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ (Bulletwa Wale Jija Ji) रिलीज किया गया है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है।

जीजा-साली की होली पर हो रही नोकझोंक

भोजपुरी गाना ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) जमकर होली खेलती हुई नजर आ रही हैं। वो गाने में अपने जीजा जी के साथ रंग खेलती दिख रही हैं। जीजा-साली के बीच छेड़खानी को फिल्माया गया है। नीलम गिरी के डांस को देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं। नीलम गिरी बहुत ही कम समय में भोजपुरी दर्शकों के साथ इंडस्ट्री के सभी निर्माता निर्देशकों के दिल में अपने लिए जगह बना ली है।

लिरिक्स विजय चौहान ने लिखा है

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ के लिरिक्स विजय चौहान, म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक गोल्डी जैसवाल, डीओपी प्रिंस सिंह, जानू एंड पिंटू वर्मा, मेकअप पंकज सोनी, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डांस ग्रुप सोनू, पोस्ट प्रोडक्शन रियल फिल्म्स क्रिएशन का है। 

शिल्पी नीलम गिरी की जोड़ी कमाल की

शिल्पी राज के गाने में अमूमन नीलम गिरी ही नजर आती हैं। शिल्पी जीतना अच्छा गाती हैं. वहीं नीलम गिरी उतना ही अच्छा एक्सप्रेशन देती हैं। दोनों का एक गाना 'गोदनवा’ (Godanwa)इन दिनों खूब सुना जा रहा है। 5 महीने पहले वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था। इस गाने पर यूजर्स अब भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

और पढ़ें:

Sunny Leone के साथ हुआ 2 हजार रुपए का Online Fraud, Pan Card का इस्‍तेमाल कर निकाली रकम

श्रीवल्ली-पुष्पा बन छा गए भोजपुरी स्टार Nidhi Jha और Yash Kumar, रीक्रिएट किया रोमांटिक सीन

Alia bhatt ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लूट लीं महफिल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' स्टाइल में मारी एंट्री

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री