सलोनी गुप्ता का लाडो मद्धेशिया ने 'गवने के रतिया' किया बुरा हाल, 'काहे सड़िया' फरला सैयां गाना हुआ वायरल

भोजपुरी के उभरते सिंगर लाडो मद्धेशिया (Lado Madhesiya) ने अपना नया गाना मार्केट में लाया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।  उनका गाना 'काहे सड़िया फरला सैयां' खूब धूम मचा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2022 8:56 AM IST

मुंबई. भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ने लगा है। यूपी और बिहार में तो हर गली और मोहल्ले में भोजपुरी की धुन सुना जा सकता है। भोजपुरी सॉन्ग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हर दिन यहां कोई ना कोई नया गाना बनाया जा रहा है। भोजपुरी के उभरते सिंगर लाडो मद्धेशिया (Lado Madhesiya) ने अपना नया गाना मार्केट में लाया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। 

लाडो मद्धेशिया का गाना 'काहे सड़िया फरला सैयां' खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हालांकि गाने का बजट कम होने की वजह से फिल्मांकन कमोजर लगता है। लेकिन गाने के बोल और म्यूजिक की वजह से यह गाना भोजपुरी वासियों को पसंद आ रहा है।

Latest Videos

लाडो मद्धेशिया सलोनी गुप्ता की केमिस्ट्री लोगों को आ रही रास
इस गाने में खुद लाडो मद्धेशिया डांस करते भी दिख रहे हैं। वो भोजपुरी एक्ट्रेस सलोनी गुप्ता (Saloni Gupta) के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। गाना गवना यानी विदाई के बाद ससुराल आई दुल्हन की आपबीती पर है। किस तरह उसका सईया उसे रात में तंग करता है। आप भी देखिए ये गाना।

गाने को गुंजन सिंह कश्यप ने किया है डायरेक्ट 
इस गाने का लिरिक्स यादव नीरज ने दिया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वहीं, इस गाने को गुंजन सिंह कश्यप ने डायरेक्ट किया है। लकी विश्वकर्मा ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।  लाडो मद्धेशिया इससे पहले भी कई गाना बना चुके हैं। होली (Holi) के मौके पर भी उन्होंने कई गाने बनाए हैं। जिसमें उनका एक गाना 'होली में जीजाजी चोली खोले' खूब हिट हुआ था। 

सलोनी गुप्ता भोजपुरी की उभरती कलाकार हैं
भोजपुरी एक्ट्रेस सलोनी गुप्ता भी कई गानों में दिखाई दी हैं। शिल्पी राज का गाना एलईडी वाला साड़ी खूब हिट हुआ था। हालांकि सलोनी ज्यादातर लोडो मद्धेशिया के साथ ही नजर आई हैं। 'सड़िया ला दऽ बलम कलकतिया' गाना जो दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था,लोगों को इनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी।

और पढ़ें:

श्रीवल्ली-पुष्पा बन छा गए भोजपुरी स्टार NIDHI JHA और YASH KUMAR, रीक्रिएट किया रोमांटिक सीन

Amrapali Dubey को देख निरहुआ पर छाया नशा, आम्रपाली का डांस मूव्स कर देगा आपको घायल, देखें Video

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने किया हॉट Belly dance, सेक्सी मूव्स देख फैंस के उड़ गए होश, देखें Video
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता