भोजपुरी स्टार समर सिंह ने अपने गीतकार यादव राज को दिया बड़ा गिफ्ट, फैंस ने की जमकर तारीफ

Published : Sep 24, 2022, 06:26 PM ISTUpdated : Sep 24, 2022, 06:43 PM IST
भोजपुरी स्टार समर सिंह ने अपने गीतकार यादव राज को दिया बड़ा गिफ्ट, फैंस ने की जमकर तारीफ

सार

इस गिफ्ट को देखकर यादव राज बहुत ही प्रसन्न हुए, उन्होंने समर सिंह को तहेदिल से धन्यवाद दिया। साथ ही भोजपुरिया श्रोताओं को भी धन्यवाद दिया, जो उनके लिखे गीतों को हिट बनाते हैं।    

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri star Samar Singh gave a iphone 14 pro max gift to his lyricist Yadav Raj  : भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह अपने जिंदादिली और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वे अपने सहयोगियों और सपोर्टस का खास ख्याल विशेष ध्यान रखते हैं। वे हर किसी के सुख-दुःख में बराबर के भागीदार बनते हैं। जब समर सिंह बहुत ज्यादा खुश होते हैं तो वे अपने सहयोगियों को कुछ न कुछ महंगा गिफ्ट जरूर देते हैं। इसी कड़ी में समर सिंह ने अपने गीतकार यादव राज को iPhone 14 Pro Max गिफ्ट दिया है। इसकी कीमत तकरीबन 2 लाख रुपए है । 

यादव राज ने दिया धन्यवाद

इस गिफ्ट को देखकर यादव राज बहुत ही प्रसन्न हुए, उन्होंने समर सिंह को तहेदिल से धन्यवाद दिया। साथ ही भोजपुरिया श्रोताओं को भी धन्यवाद दिया, जो उनके लिखे गीतों को हिट बनाते हैं।  

बता दें कि देसी स्टार समर सिंह और गीतकार यादव राज की हिट जोड़ी ने भोजपुरी में ब्लॉकबस्टर सुपरहिट देसी गाने दिए हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी माटी से जुड़े कई गाने  इंडस्ट्री को दिए हैं। जिसे मिलियन व्यूज मिले हैं। विगत तीन सालों में समर सिंह के लिए यादव राज ने लगभग दो दर्जन से अधिक भोजपुरी गीत लिखे  हैं, जोकि काफी हिट और पॉपुलर रहे है। समर सिंह का गाया हुआ हिट गाने हरदिया के छापी, ए राजा सॉरी सॉरी, जिया ललचा देले बाड़ू, अरे बाप रे बाप सहित तमाम गानों सहित लेटेस्ट गाना 'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' आदि गाने यादव राज ने लिखे हैं।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-

 

समर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट 
 समर सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों जहां एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने वे अपने फैंस और ऑडियंस के लिए लेकर आ रहे हैं। वहीं बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। उन्होंने अभी हाल ही में दो भोजपुरी फ़िल्म ससुराल का दीवाना और प्रेम तपस्या की शूटिंग पूरी कर ली है। उनके आने वाली भोजपुरी फिल्में फाइटर किंग, समाज मे परिवर्तन, प्यार के परवाने सहित कई बेहतरीन फिल्में रिलीज को तैयार है, जो जल्द ही सिनेमा के रुपहले पर्दे पर देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें-
राजू श्रीवास्तव का यह ख्वाब अधूरा ही रह गया, हार्ट अटैक से पहले कर रहे थे इसे पूरा करने की तैयारी
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी पत्नी का बुरा हाल, सदमे में डूबी शिखा ने कही यह बड़ी बात
PM मोदी बोले- 'राजू ने हमारे जीवन को रोशन किया', सीएम योगी से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स ने दी
राजू श्रीवास्तव के आखिरी 43 दिन: कभी ब्रेन डेड होने की खबर आई तो कभी पत्नी की बातें सुन खोल ली थीं

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट