Holi में साली पर रंग डाल Pawan Singh हुए बेकाबू, Viral हो रहा उनका ये गाना

पवन सिंह का गाना 'लहंगवा लस लस करता'(Lahangwa Las Las Karta) खूब वायरल हो रहा है। पवन सिंह इस गाने में अलग ही अंदाज में होली खेल रहे हैं। साली के साथ वो रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 1:29 PM IST

मुंबई. होली (Holi 2022)  का खुमार धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। गली-मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं। बाजार रंगों से सजने लगे हैं। पकवान की महक हवाओं में उड़ने लगी है। लेकिन होली का रंग तब तक फीका होता है जब तक की एक चीज ना हो। समझ गए हम किसी चीज की बात कर रहे हैं। नहीं समझे...भाई बिना गाना होली का रंग कच्चा होता है। जब तक भोजपुरी गाना ना बजे तो काहे की होली। जब भी होली का त्योहार आता है भोजपुरी इंडस्ट्री में रौनक आ जाती है। एक के बाद एक नए गाने रिलीज होने लगते हैं तो पुराना गाना वायरल होने लगता है। इसी में एक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का गाना 'लहंगवा लस लस करता'(Lahangwa Las Las Karta) खूब वायरल हो रहा है। साल 2021 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। पवन सिंह इस गाने में अलग ही अंदाज में होली खेल रहे हैं। साली के साथ वो रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। साली के मनुहार के बावजूद भी वो उन्हें रंग लगा रहे हैं।  इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड (World Wide Records) ने जारी किया है। इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) के अपोजिट नीलम गिरी (Neelam Giri) हैं। गाने का म्यूजिक बहुत जबरदस्त है, जिसे छोटे बाबा ने सजाया है।

Latest Videos

पवन सिंह और नीलन गिरी की जोड़ी लोगों को खूब आ रही पसंद

गाने में पवन सिंह और नीलम गिरी की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। दोनों के डांस मूव्स देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज से सजाया है। जबकि गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है। वहीं इस गाने को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। राहुल और ऋतिक ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

फैंस लगातार गाने की कर रहे तारीफ

12 फरवरी 2021 को रिलीज हुए इस गाने को 12 करोड़ 54 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने को सुन चुके ज्यादातर लोगों को यह पसंद आ रहा है। अपने कमेंट में लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। गुड्डु कुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि यह गाना बवाल है। वहीं, आरा जिला एंटरटेनमेंट नाम के यूजर ने लिखा है कि गाने में पावर स्टार पवन सिंह ने आरा जिले का पावर दिखाया है।

और पढ़ें:

SUSHMITA SEN के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच चल रही अनबन,तस्वीरें दे रही गवाही

Urfi Javed ने व्हाइट लहंगे में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख फैंस बोले-ऐसे ही सुंदर कपड़े पहना करो

Rani Chatterjee ने गोल्डन ड्रेस में बरपाया कहर, फैंस बोले-होली से पहले रंगीन लग रही हो

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ