
मुंबई। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ की सवारी निकल रही है। वहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही फिल्म स्टार भी मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ की प्रार्थना की। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सज-धजकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं।
काजल (Kajal Raghwani) लाल साड़ी के साथ ही हाथों में लाल चूड़ियां और नाक में बड़ी सी नथ पहने दुल्हन की तरह दिख रही हैं। काजल ने शिवलिंग के सामने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो शेयर की है। इसके अलावा एक अन्य फोटो में वो नंदी के कान में अपनी अपनी मनोकामना कहती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए काजल ने लिखा- सब तो जानते हैं आप बस पूरा कर दीजिए। काजल की इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की ये फोटो पुरानी हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक ही फोटो कितने सालों तक लगाएंगी, कभी चले भी जाइए भोले बाबा के पास। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- भोले बाबा पर जल चढ़ा दें दूल्हा मिल जाएगा। बता दें कि भोजपुरी में काजल राघवानी की जोड़ी सबसे ज्यादा खेसारीलाल यादव के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने साथ में 30 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
खेसारी के साथ काजल ने कीं सबसे ज्यादा फिल्में :
बता दें कि आज के दौर में भोजपुरी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार काजल राघवानी (Kajal Raghwani) गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। काजल राघवानी को भोजपुरी नहीं आती थी इसलिए भोजपुरी फिल्मों में काम करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने भोजपुरी में फिल्म 'सुगना' से डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले वो गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी थीं। गुजराती में वो 25 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं।
11 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग :
काजल (Kajal Raghwani) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और उनकी पहली फिल्म मराठी थी। उन्होंने कभी भी एक्टिंग भी नहीं सीखी थी बल्कि खुद ही इसके गुर सीखे। काजल ने बताया था कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन उनके पापा उनसे जरूर कहते थे कि वो उन्हें टीवी पर देखना चाहते थे। एक्ट्रेस बनने के सफर में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया और मां ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। यहां तक की रिश्तेदार उन्हें ताने मारा करते थे लेकिन उनकी मां ने उनका पूरी तरह से साथ दिया और आज काजल राघवानी भोजपुरी का बड़ा नाम हैं।
ये भी पढ़ें :
Mahashivratri 2022: भोजपुरी स्टार निरहुआ-आम्रपाली दुबे का ये शिव भजन है हिट, इन गानों को किया गया पसंद
Mahashivratri 2022: Kareena Kapoor की ननद ने घर में की पूजा, पति ने बजाया शंख, बेटी ने किया अभिषेक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।