MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Mahashivratri 2022: महादेव बन घर घर पॉपुलर हो गए ये 8 एक्टर्स, नाम से ज्यादा आज भी किरदार से पहचानते हैं लोग

Mahashivratri 2022: महादेव बन घर घर पॉपुलर हो गए ये 8 एक्टर्स, नाम से ज्यादा आज भी किरदार से पहचानते हैं लोग

मुंबई। 1 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। शिवरात्रि के मौके पर हम बता रहे हैं, टीवी के उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने भगवान शिव का रोल निभाया। इतना ही नहीं, उन्हें आज भी उनके नाम से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए महादेव के किरदार से याद किया जाता है। इन्हीं में से एक हैं रामानंद सागर की रामायण में भगवान शिव का रोल निभाने वाले एक्टर विजय कवीश। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में, जो भगवान शिव का किरदार निभाकर फेमस हुए।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 28 2022, 11:39 AM IST| Updated : Feb 28 2022, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

विजय कविश (रामायण, विक्रम और बेताल) :
टीवी सीरियल रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले विजय कविश महादेव (Mahadev) के रोल से पहचाने जाते हैं। शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। यह शो दो 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। विजय कवीश ने रामायण में ही महर्षि वाल्मीकि का रोल भी किया था। 1985 में विजय कवीश ने टीवी सीरियल इधर-उधर से करियर की शुरुआत की थी। विजय कवीश के पिता डायलॉग राइटर थे। विजय कवीश ने अरमान, फूल और सलमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। फिलहाल विजय कवीश के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

28

समर जय सिंह :
90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। ये शो दूरदर्शन पर बेहद पॉपुलर हुआ था। समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक',  'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ही जानते हैं।

38

मोहित रैना (देवों के देव महादेव)
टीवी एक्टर मोहित ने शो देवों के देव महादेव (Mahadev) में भगवान भेलनाथा का रोल प्ले किया था। इस रोल में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं। मोहित 2019 में आई वेब सीरिज 'काफिर' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी मेजर करन कश्यप का रोल प्ले कर चुके हैं।

48

सौरभ राज जैन (महाकाली)
टीवी शो 'महाभारत...' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में ये रोल प्ले किया है। सौरभ टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में भी काम कर चुके हैं।

58

रोहित बख्शी (सिया के राम) 
रोहित बख्शी ने भी टीवी सीरियल 'सिया के राम' में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले किया है। बता दें कि रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। रोहित 2019 में टीवी शो 'मैं भी अर्द्धांगिनी' में नजर आ चुके हैं।

68

हिमांशु सोनी (नीली छतरी वाले) 
हिमांशु टीवी शो 'नीली छतरी वाले' के कई एपिसोड्स में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे धार्मिकि टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

78

कुशाल पंजाबी (क्या हाल मिस्टर पांचाल)
एक्टर कुशाल पंजाबी ने टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले किया था। हालांकि, 26 दिसंबर, 2019 को कुशाल पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों के अलावा डिप्रेशन की वजह से ये कदम उठाया था।

88

मुकेश सोलंकी :
टीवी सीरियल 'गणेश लीला' में शिव का किरदार प्ले करने वाले मुकेश सोलंकी भी अपने इसी रोल से फेमस हुए थे। मुकेश सोलंकी टीवी शो 'जय जय बजरंग बली' में भी शिव का रोल निभा चुके हैं। वो फिलहाल कुछ टीवी शोज के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :
Bhagyashree और उनके पति Smart Jodi में एक एपिसोड के लिए ले रहे इतने पैसे, जानें बाकी कंटेस्टेंट की फीस

पत्नी के साथ साली की शादी में पहुंचे KGF स्टार Yash, 6 साल पहले इनसे की शादी; अब हैं दो बच्चों के पिता

Kabhi Kabhie की वो खूबसूरत हीरोइन जिसे अब पहचानना भी है मुश्किल, फिल्म के ये स्टार्स छोड़ गए दुनिया

इतनी रात घर से ये काम करने निकली Malaika Arora, बिखरे बाल और इस बात को लेकर नजर आई हैरान-परेशान

आखिर क्यों शक्ति कपूर की बेटी ने ठुकरा दिया था Salman Khan का ऑफर, 16 की उम्र में ही खुल गई थी किस्मत

पैसों की तंगी और फुटपाथ पर गुजारी रातें, फिर भी अपने जुनून को पूरा करने इस डायरेक्टर ने नहीं मानी हार

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved