
मुंबई। बिग बॉस ( Bigg Boss) का OTT वर्जन 8 अगस्त से वूट एप पर शुरू होने जा रहा है। इसमें भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आएंगी। बिग बॉस में एंट्री से पहले ही अक्षरा सिंह का बाथटब फोटोशूट वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में अक्षरा सिंह बाथटब में लेट कर पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में अक्षरा सिंह जूस का गिलास पकड़े हुए कातिलाना पोज दे रही हैं। अक्षरा सिंह की फोटो देख उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं आपको बिग बॉस में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। वहीं एक और शख्स ने कहा- कातिलाना तेरी आंखें। किसी ने फायर इमोजी तो किसी ने हार्ट वाला इमोजी बनाकर अक्षरा सिंह की तारीफ की। बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने सीढ़ियों पर बैठकर फोटोशूट कराया था। इसमें वो यलो टॉप और व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी थीं।
बता दें अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो में गाती भी हैं। भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की पॉपुलैरिटी के बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इसका पार्ट टू रिलीज किया है। 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' गाने में अक्षरा सिंह का लुक बेहद शानदार है। उनके इस ग्लैमरस अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अक्षरा सिंह के गाने 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' के फर्स्ट पार्ट को 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
ये हैं बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट :
बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह के अलावा नेहा भसीन, शमिता शेट्टी, अनुषा दांडेकर, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, दिव्या अग्रवाल, उर्फी जावेद, जीशान खान, नेहा मलिक और पवित्रा लक्ष्मी जैसे सेलेब्रिटी नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।