BJP विधायक ने लिखे फिल्म के गाने - डायलॉग, एक्टिंग भी करेंगे, दो सुपरस्टार पर लगाए गंभीर आरोप

विनय बिहारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली गंदगी को लेकर बिना नाम लिए दो सुपरस्टार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री को गर्त में ले जाने के लिए दो प्रमुख कलाकारों पर आरोप लगाए हैं। 
 

Rupesh Sahu | Published : Aug 2, 2022 1:33 PM IST / Updated: Aug 02 2022, 07:12 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, BJP MLA Vinay Bihari serious allegations against two superstarsi : भोजपुरी फिल्म 'प्यार काहे बनाया राम ने' अब से 3 दिन बाद पांच अगस्त को रिलीज होगी, इल मूवी को हिंदी प्रदेशों में रिलीज़ की तैयारी की जा रही है। भोजपुरी फिल्म की खासियत है कि इसका गीत संगीत और डायलॉग बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने लिखे हैं। वहीं उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है। 

'प्यार काहे बनाया राम ने' बड़े पैमाने पर रिलीज़
                                                                                                                                                                                                                                                भोजपुरी मूवी 'प्यार काहे बनाया राम ने' को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। बिहार विधानसभा से चुनकर आए फेमस शब्दकार विनय बिहारी ने इस मूवी के गीत लिखे हैं। इसका संगीत भी विनय बिहारी ने दिया है। वहीं इस फिल्म में डायलॉग भी उन्होंने लिखे हैं। विनय बिहारी ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है।  

दो सुपर स्टार पर गंभीर आरोप लगाए
विनय बिहारी ने  अपने घर  पर बुलाई प्रेस क्रॉन्फ्रेस में भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपर स्टार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनय बिहारी ने पत्रकारों से कहा कि इस फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार गर्त में ले जा चुके हैं। विनय ने कहा कि इन लोगों ने अश्लीलता और गंदगी के सहारे पॉप्युलरिटी पाई है। उनका स्टारडम एक फितूर के चलते उन्हें मिला है। ऐसे लोगों को इंडस्ट्री की  कदर नहीं है। इन सभी बातों के मद्देनज़र  उन्होंने इस फिल्म को बनाने का फैसला लिया है। विनय बिहारी ने कहा कि ये फैमिली मूवी है, इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। 

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री बनाने की मांग 
bjp विधायक विनय बिहारी ने बिहार की नीतीश सरकार को भी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बरती जा रही उदासीनता को लेकर निशाना साधा है। विनय बिहारी ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार के यूथ की प्रोग्रेस के लिए एजुकेशन के अलावा मनोरंजन जगत को भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब वे बिहार के कला संस्कृति मंत्री थे, तो उन्होंने राज्य में फिल्म सिटी बनाने के मुद्दे को उठाया था। वहीं उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में 100 थिएटर भी नहीं है। वहीं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हैदराबाद जैसे एक शहर में 122 सिनेमाघर हैं।

और पढ़ें...

अर्पिता मुखर्जी ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस का भी जुड़ चुका नेताओं से नाम, एक की तो SEX चैट भी हुई थी वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 2 पतियों के साथ 'माधवी भाभी' की PHOTO वायरल, एक्ट्रेस ने लिखा- RRR

आमिर खान के 5 सबसे बड़े विवाद: कभी 'नाजायज बेटा' आया सामने तो कभी कहा शाहरुख़ मेरे तलवे चाटता है

'Laal Singh Chaddha' के विरोध ने उड़ाई आमिर खान की नींद, गुहार लगा रहे- प्लीज मेरी फिल्म का बहिष्कार मत करो

Read more Articles on
Share this article
click me!