
एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार पवन सिंह फिल्म 'बॉस' (Boss) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के आने सेपहले इसका एक वीडियो सांग दर्शकों के बीच आ गया है। इसमें पवन सिंह और चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। चांदनी भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। गाना ऐसा है कि इसे देखकर आपके पसीने छूट सकते हैं। चांदनी सिंह ने अपने दर्शकों को लुभाने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल किया है। यही वजह है कि वीडियो आते ही यूट्यूब पर दर्शकों की झोंप लग गई है। .
सुपरहिट है गाना
पवन सिंह और चांदनी सिंह के इस वीडियो सांग 'पातर पिया रे' को यूट्यूब के एंटर 10 रंगीला चैनल पर रिलीज किया गया है। बॉस फिल्म के इस गाने को 6,182,398 views मिल चुके हैं। वहीं 88K लाइक्स भी इस गाने को मिल चुके हैं। गाना चूंकि फिल्म का है इसलिए पूरा डांस तो नहीं दिखाया है, कुछ मूव्स के बाद इमेज स्टिल हो जाती है, पर गाने के बोल आपको यकीनन पसंद आएंगे, इस बात की श्योरिटी है।
आयटम सांग में चांदनी ने लूट ली महफिल
'पातर पिया रे' के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, बोल का मुखड़ा है- दर्द करे कमरिया, ये तो बता दो रानी किसने किया जोखिम जवानी में किसने दिया, जोखिम जवानी में किसने...किसने...किसने। गाने का फिल्मांकन भी जबरदस्त है, दरअसल ये एक आय़टम सांग हैं, जिसमें चांदनी सिंह ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इस गीत का संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। आवाजें पवन सिंह और प्रियंका सिंह की हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रेम राय हैं, जबकि इसका डॉयरेक्शन अरविंद चौबे ने किया है। भोजपुरी फिल्म में पवन सिंह, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, अर्शिया अर्शी, महेश मांजरेकर, अमित शुक्ला, संजय वर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वीरू ठाकुर ने फिल्म की कहानी लिखी है।
मूवी: बॉस की डिटेल
* गाना:- पातर पिया रे
* स्टार कलाकार : पवन सिंह, महेश मांजरेकर, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, अर्शिया अर्शी, संजय वर्मा, अमित शुक्ला
* निर्देशक: अरविंद चौबे
* निर्माता: प्रेम राय
* गायक : पवन सिंह, प्रियंका सिंह
* संगीत: छोटे बाबा
* लेखक: वीरू ठाकुर
* गीतकार: श्याम देहाती
* छायांकन: आर.आर. प्रिंस
* नृत्य: कानू मुखर्जी, संजय कोर्बे
* बैनर: श्रेयांश फिल्म्स
* म्यूजिक ऑन : Enterr10 रंगीला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।