Manoj Tiwari ने की भोजपुरी इंडस्ट्री में रिएंट्री, रोमांटिक वीडियो सांग रिलीज होते ही लाखों में पहुंच व्यूज

बीजेपी सांसद और कलाकार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari ) ने लंबे समय बाद अपना कोई वीडियो एलबम  जारी किया है,  'दिलदार' (Dildaar) बोल से शुरू होने वाला ये गाना रिलीज होते ही जमकर वायरल हो गया है।

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 22 2022, 12:14 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क।  मनोज तिवारी फिल्मों से ही राजनीति में आए, भोजपुरी इंडस्ट्री ने उन्हें इतनी शोहरत दिलाई कि वे के दिग्गज राजनेता बन गए। मनोज तिवारी ने 2004 फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मनोज को घर-घर में पहचान मिल गई। सिर्फ 30 लाख के बजट की इस फिल्म ने उस समय तकरीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें :-  बिन मेकअप ऐसी दिखती है आंख मारने वाली लड़की, इन 10 हीरोइनों को भी पहचानने में खा जाएंगे धोखा : PHOTOS

राजनीति में हैं सक्रिय

वहीं मनोज तिवारी ने करियर की शुरुआत एक गायक के तौर पर की। अब वे फिल्मों से दूर राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद हैं। वहीं एक लंबे समय के बाद मनोज तिवारी ने अपना गाना रिलीज (latest bhojpuri song ) किया है। 

ये भी पढ़ें :-  Priyanka Chopra के कलेक्शन से देखें उनकी ये सिजलिंग बिकिनी फोटोज, सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका

 'दिलदार' (Dildaar) गाना किया रिलीज
कलाकार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari ) ने काफी समय बाद अपना कोई गाना जारी किया है,  'दिलदार' (Dildaar) बोल से शुरू होने वाला ये गाना रिलीज होते वायरल हो गया है। इसमें आवाज मनोज तिवारी की है। इस गीत का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। मनोज ने इसगाने को रिलीज करने के पीछे तई भी दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री में फूहड़ता को सिरे से  खत्म करना चाहते हैं, मनोज का मानना है कि लोग हिंदी गानों की ही तरह भोजपुरी गीतों का भी पूरी शालीनता से आनंद लें, इन गीतों को वो पूरा आदर दें।


ये भी पढ़ें :-  आखिर क्यों पति को आए दिन गालियां देती हैं रानी मुखर्जी, 4 साल पहले एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह

बनारस के खूबसूरत घाट पर किया शूट

वीडियो सांग को CLIK RECORDS के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। रोमांटिक गीत को बनारस के खूबसूरत घाट पर सूट किया गया है। मनोज तिवारी एक नाव पर बैठकर गाना गा रहे हैं। वहीं एक जोड़े पर ये रोमाटिंक गीत फिल्माया गया है। इसमें Big Boss Fame "Vishal Aditya Singh & Aparna Dixit की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है। 21 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 362,853 views मिल चुके हैं । वहीं 14 हजार लोगों ने गीत को लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें :- 

भोजपुरी फिल्मों में ऐसे होती है रोमांटिक सीन की शूटिंग, कई बार शर्म से पानी पानी हो जाती हैं एक्ट्रेस

लकड़ी काटने वाली मशीन से चीरा, आंखें निकाल पहनाया चश्मा; कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता सुन कांप उठेगा कलेजा

Share this article
click me!