MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • लकड़ी काटने वाली मशीन से चीरा, आंखें निकाल पहनाया चश्मा; कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता सुन कांप उठेगा कलेजा

लकड़ी काटने वाली मशीन से चीरा, आंखें निकाल पहनाया चश्मा; कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता सुन कांप उठेगा कलेजा

मुंबई। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) इन दिनों चर्चा में है। रिलीज के बाद से ही जहां फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है, वहीं इस फिल्म को देखने के बाद कश्मीरी हिंदू खुलकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। अब तक कई कश्मीरी हिंदू खुलकर अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी सुना चुके हैं। बता दें कि 14 मार्च को इंडिया टीवी पर कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) को लेकर एक शो किया गया, जिसकी वीडियो क्लिप एक यूजर ने शेयर की है। इसमें एक कश्मीरी हिंदू महिला अपना दर्द सुनाती नजर आ रही हैं। बच्चों के सिर काट घर के सामने फेंके..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 20 2022, 02:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इस शो में सरला नाम की कश्मीरी हिंदू महिला ने 1990 की उस काली रात की घटना बयां की, जब इस्लामी आतंकियों ने उनके परिवार और रिश्तेदारों का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

सरला के मुताबिक, उनका परिवार अपनी जान बचाने के लिए अप्रैल, 1990 में ही कश्मीर छोड़कर जम्मू चला गया था। उन्होंने अपना सारा सामान वहीं छोड़ दिया था। 10 दिन बाद जब वो पति के साथ अपना सामान लेने कश्मीर गईं तो उन्हें खुलेआम धमकियां दी गईं। 

38

कश्मीर घाटी में भयानक मंजर देख उन्होंने वहां रुकना ठीक नहीं समझा और एक परिचित की मदद से वहां से अपनी जान बचाकर भागे। सरला ने रोते हुए बताया कि उस वक्त हमारे पैरों में चप्पल तक नहीं थी। मैं जब तक मैं जिंदा रहूंगी, उस रात को कभी नहीं भूल सकती। 

48

सरला के मुताबिक, 10 दिन बाद हमें खबर मिली कि मेरे मामा जिंदलाल कौल और चचेरी बहन के पति जगन्नाथ की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आतंकियों ने मेरे मामा को पहले एक पेड़ से बांधकर लटका दिया और फिर शरीर के अंगों को काट डाला। इतना ही नहीं, उनकी दोनों आंखें निकाल लीं और चश्मा पहना दिया था। 

58

सरला ने रोते हुए कहा कि उनकी एक चचेरी बहन थी, वो दोनों पति-पत्नी लेक्चरर थे। उन दोनों का आज तक कहीं पता नहीं चला। इतना ही नहीं, आतंकियों ने मेरी दूसरी बहन के बेटे का सिर काटकर उनके घर से सामने फेंक दिया था।

68

आतंकियों ने गिरिजा टिक्कू के साथ भयानक बर्बरता की थी। गिरिजा टिक्कू, एक यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन थीं। कश्मीर में नरसंहार के दौरान वो जम्मू चली गई थीं। वहां कुछ दिनों बाद उनके पास फोन आया कि सैलरी मिल रही है, आप ले जाइए। इसके बाद वो अपनी सैलरी लेने के लिए बांदीपोरा गई थीं। 
 

78

बांदीपोरा से लौटते वक्त गिरिजा टिक्कू, जिस बस में बैठी थीं, उसे रोक दिया गया और इसके बाद जो हुआ, उसे सोचकर भी लोगों की रूह कांप उठती है। गिरिजा टिक्कू की भतीजी सीधी रैना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बुआ के साथ हुई बर्बरता का जिक्र भी किया है। 

88

सीधी रैना के मुताबिक, मेरी बुआ गिरिजा टिक्कू को आतंकियों ने बस से उतार अगवा कर लिया था। इसके बाद वो उन्हें एक टैक्सी में ले गए थे। उसमें 5 लोग थे, जिनमें से एक उनका सहयोगी था। इन सभी ने मिलकर उनका गैंगरेप किया। इसके बाद लकड़ी काटने वाली आरी से उन्हें जिंदा ही काट डाला था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने Instagram पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो? अनबन के बीच फिर बढ़ी हलचल
Recommended image2
OTT Release August Week: ओटीटी रिलीज हो रहीं 25 मूवी और वेब सीरीज, अगस्त आखिरी वीक की धमाकेदार लिस्ट
Recommended image3
'महाकाली' के टीजर में दिखा अक्षय खन्ना का खतरनाक अवतार, आखिरी सीन ने रोंगटे खड़े कर दिए
Recommended image4
‘अल्फा’ को भी ‘आवारापन 2’ ने पछाड़ा, 200 करोड़ क्लब के इतने करीब
Recommended image5
‘टॉक्सिक’ के बढ़ाए गए थिएटर शोज, बेंगलुरु में 5:45AM तो दिल्ली-मुंबई में सुबह 6 से रात 11:45 बजे तक चलेंगे शो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved