Chhath Puja 2021:Ratan Rajpoot खरना का खोज रहीं प्रसाद, Ravi Kishan छठ मईया को ऐसे कर रहे याद

Published : Nov 09, 2021, 10:33 PM ISTUpdated : Nov 09, 2021, 10:35 PM IST
Chhath Puja 2021:Ratan Rajpoot खरना का खोज रहीं प्रसाद, Ravi Kishan छठ मईया को ऐसे कर रहे याद

सार

महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2021) देश भर में आस्था और विश्वास के साथ मनाई जाती है। ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम बनाने वाले कई एक्टर-एक्ट्रेस छठ पर्व को मनाते हैं। उसी में एक नाम टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Rajput) का भी है। इस बार वो छठ नहीं मना रही है। जिसे लेकर एक्ट्रेस दुखी हैं। 

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ( Ratan rajpoot) ने अपने फैंस को छठ की बधाई दी हैं। एक्ट्रेस बिहार की हैं और छठ महापर्व  (Chhath puja 2021) वो धूमधाम से मनाती हैं। लेकिन इस बार उनके घर छठ महापर्व नहीं हो रहा है। वो इस बार मुंबई में हैं। भगवान सूर्यदेव और छठ माता को समर्पित इस पर्व को अभिनेत्री याद कर रही हैं। इसके साथ ही वो खरना का प्रसाद भी खोज रही हैं। वहीं रवि किशन छठ पर्व के लिए सामान लेने बाजार पहुंचे। 

मुंबई में रतन राजपूत छठ को कर रहीं याद 

रतन राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए छठ पर्व के बारे में बताया और यह भी कहा कि वो कितना इसे मिस कर रही हैं। दरअसल, रतन राजपूत के घर इस बार छठ नहीं हो रहा है। इसलिए वो घर नहीं गई हैं। उन्होंने बताया कि अगर घर पर छठ होता है तो मैं बिहार जरूर जाती हूं। लेकिन इस बार छठ नहीं हो रहा है। मैं इस पर्व को बहुत मिस कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खरना का प्रसाद खोज रही हूं कि कहीं से मिल जाए।

रवि किशन छठ सामग्री लेने पहुंचे बाजार

वहीं एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan)भी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। गोरखपुर के बाजार में वो छठ मां का प्रसाद लेने के लिए पहुंचे। अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'छठ  मायी के बाज़ार लगल वा हम भी पूजा के सामग्री ख़रीद लेनी और देव तुल्य जनता से भेंट भी हो गायिल।'

चार दिन तक चलता है महापर्व

बता दें कि छठ पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है और चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन होता है। नहाय-खाय के बाद खरना होता है। इस दिन खीर और रोटी का प्रसाद बनता है। दिन भर व्रत करने वाली व्रती इस प्रसाद को खा कर महानुष्ठान की तैयारी करती हैं। खरना के प्रसाद की बहुत अहमियत होती है।

और पढ़ें:

Chhath Puja 2021:Trisha समेत भोजपुरी एक्ट्रेस पर छाया छठ का खुमार, महापर्व के लिए ऐसे हुईं तैयार

Chhath Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना 'दऊरा में दिया बारा बलम' रिलीज, छठ पर खूब पसंद किया जा रहा सॉन्ग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert