दिनेशलाल यादव निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को छोड़कर श्रुति राव को कसा बाहों में, 'पायल के घुंघरुआ' हुआ वायरल

रोमांटिक सांग के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ शानदार लोकेशन पर बेहतरीन मूवमेंट दिखाती नज़र आ रही हैं। निरहुआ ने जीन्स टी-शर्ट पहने और ब्लैक गॉगिल्स लगाए हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस श्रुति राव रेड  साड़ी में बस कयामत ही ढा रही हैं।

Rupesh Sahu | Published : Nov 8, 2022 3:07 PM IST / Updated: Nov 08 2022, 08:48 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Dineshlal Yadav Nirhua, Amrapali Dubey, Shruti Rao shotting : भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में मौजूद हैं, वे यहां जनता की समस्याओं को निपटाने के साथ फिल्मों की शूटिंग में भी विजी हैं। वहीं उनकी कई फिल्में थिएटर में रिलीज के लिए तैयार हैं।  सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी मूवी 'राजा डोली लेके आजा' का रोमांटिक सांग 'पायल के घुंघरुआ' रिलीज कर दिया गया है। 

निरहुआ और श्रुति राव ने दिखाई ज़बरदस्त कैमेस्ट्री
रोमांटिक सांग के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ शानदार लोकेशन पर बेहतरीन मूवमेंट दिखाती नज़र आ रही हैं। निरहुआ ने जीन्स टी-शर्ट पहने और ब्लैक गॉगिल्स लगाए हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस श्रुति राव रेड  साड़ी में बस कयामत ही ढा रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री ज़बरदस्त लग रही है। 

 'पायल के घुंघरुआ' रिलीज़ होते ही हुआ वायरल
अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म 'राजा डोली लेके आजा' का रोमांटिक सांग 'पायल के घुंघरुआ'  को सत्य सावरकर  ने लिखा है। इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है। इसे सिंगर आलोक कुमार, प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाजें दी हैं। इस मूवी के डायरेक्टर  सुजीत कुमार सिंह, निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर लीड कैरेक्टर आम्रपाली दुबे ने अदा किया है। 

 



भोजपुरी फिल्म राजा डोली लेके आजा की स्टार कास्ट

भोजपुरी फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ के हीरो दिनेश लाल यादव निरहुआ, हीरोइन आम्रपाली दुबे और श्रुति राव,  बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सागर सलमान, नीलम पाण्डेय हैं। वहीं फैमिली फिल्म  ‘राजा डोली लेके आजा’ वीरू ठाकुर ने लिखा है। इसके निर्माता लोकेश मिश्रा हैं।
ये भी पढ़ें- 
वायरल एमएमएस वाली अक्षरा सिंह का सेक्सी भोजपुरी गाना हुआ वायरल, पवन सिंह के साथ बेडरूम में हुई बेकाबू
रणबीर या आलिया किसकी तरह दिखती है बेटी, दादी नीतू कपूर ने किया खुलासा, खुश होकर कही ये
साउथ इंडियन सिनेमा की हिट मशीन हैं 'बाहुबली' की देवसेना, 7 साल से नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म
कमल हासन ने नाबालिग रेखा को उनकी मर्जी के खिलाफ किया था लिपलॉक, 5 लडकियों से दोस्ती, 3 से

Read more Articles on
Share this article
click me!