
एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी सिनेमा की दीवानगी बढ़ती जा रही है। इसमें सबसे श्रेय किसी को जाता है तो वह इसके गाने हैं। सबसे मजदर बात ये है कि भोजपुरी दर्शकों में नॉन फिल्मी गाने भी बेहद लोकप्रिय हैं। चुहलबाजी वाले रिश्तों पर बेस्ड गाने तो बेहद पसंद किए जाते हैं। वहीं इन गानों में शिल्पी राज जैसी मंझी हुआ गायिकाओं की आवाज मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जाता है। यूट्यूब की स्टार शिल्पी राज के गाने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देते हैं। शिल्पी राज का नया गाना ने यूट्यूब पर कोहराम मचाकर रखा है।
96 घंटे में 12 लाख से अधिक व्यूज
सिंगर शिल्पी राज का भोजपुरी सांग 'जीजाजी मिजाजी बानी' का वीडियो यूट्यूब चैनल Saregama Hum Bhojpuri पर 7 अप्रैल को रिलीज किया गया था, अभी बमुश्किल इस गाने को अपलोड किए 4 दिन ही बीते हैं वहीं इस सांग ने तो जैसे दर्शकों को दीवाना ही बना दिया है। जीजाजी को चिढ़ाने वाले इस गाने को खबर लिखे जाने तक 1,227,663 views मिल चुके हैं। वहीं 19K
लोगों ने इसके लाइक किया है।
विजय चौहान और भानू द ग्रेट ने बांधा समां
इस गाने के फिल्मांकन में विजय चौहान और भानू द ग्रेट ( Vijay Chauhan & Vanu The Great) दिखाई दे रहे हैं । इस वीडियो को जबरदस्त तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है। शिल्पीराज की आवाज ने तो जैसे इस गाने में मिश्री ही घोल दी है। जिससे यह वीडियो और भी क्रिस्पी हो गया है।
देखें ये जीजा-साली की मस्ती से भरा ये शानादार गाना-
शिल्पी राज की सुरमयी आवाज
भोजपुरी गाना 'जीजाजी मिजाजी बानी' (jeejaajee mijaajee baanee)में आवाज शिल्पी राज की है। इस गाने के शब्द विजय चौहान ने लिखे हैं। संगीत शुभम राज ने दिया है। इसका वीडियो सांग को बहुत ही खूबसूरती से संजू और उनकी टीम ने क्रिएट किया है। लक्की विश्वकर्मा ने डांस कोरियोग्राफ किया है।
गाने की कास्ट
Singer (सिंगर) - Shilpi Raj
एक्ट- Vijay Chauhan & Vanu The Great
बोल- Vijay Chauhan
संगीत- Shubham Raj (SBR)
वीडियो :- Team Sanju
कोरियोग्राफ :- Lakkie Vishwakarma
इस वीडियो को Saregama Hum Bhojpuri के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।