माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर करवा चौथ पर मोनालिसा का दिखा सिंपल लुक, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Published : Nov 05, 2020, 02:39 PM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 02:40 PM IST
माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर करवा चौथ पर मोनालिसा का दिखा सिंपल लुक, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

सार

करवा चौथ के व्रत की धूम आम लोगों से लेकर स्टार्स के बीच देखने के लिए मिली। इस मौके पर किसी की पत्नी ने व्रत रखा तो किसी ने पत्नी का साथ दिया और पति ने भी व्रत किया। ऐसे में अब उनके सोशल मीडिया पर करवाचौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही है।

मुंबई. करवा चौथ के व्रत की धूम आम लोगों से लेकर स्टार्स के बीच देखने के लिए मिली। इस मौके पर किसी की पत्नी ने व्रत रखा तो किसी ने पत्नी का साथ दिया और पति ने भी व्रत किया। ऐसे में अब उनके सोशल मीडिया पर करवाचौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही है। बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी स्टार्स के बीच भी इसके लिए शानदार तैयारियां की गई थी। ऐसे में भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी पति के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस का दिखा सिंपल लुक...

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और सिंपल लुक रखा है। लेकिन इस सिंपल लुक में भी वो बेहद प्यारी लग रही हैं। और सेलेब्स की तरह ही मोनालिसा ने भी पति विक्रांत की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और करवा चौथ का व्रत रखा है। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो करवाचौथ की शाम की पूजा करते नजर आ रही हैं और विक्रांत उनका साथ दे रहे हैं। 

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ।' तस्वीर में देखने के लिए मिल रहा है कि मोनालिसा ने करवा चौथ पर मंदिर को काफी अच्छे तरीके से सजाया हुआ है। 

यह भी पढ़ें:बिग बॉस: निक्की तंबोली पर फिदा हुआ कुमार सानू का बेटा, मां बोली- 'मेरा बेटा जवान है, मुग्ध हो गया है'

यह भी पढ़ें: हैवी मांग टीका, बड़ी नथ, राजस्थानी लुक में करवाचौथ पर दिखी सुष्मिता की भाभी, चांद का किया दीदार

3 साल पहले हुई थी मोनालिसा और विक्रांत की शादी

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की शादी 3 साल पहले 2017 में बिग बॉस के घर में हुई थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। लोगों ने उनकी शादी को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए थे कि उन्होंने पैसों के लिए नेशनल टेलीविजन पर शादी की है। लेकिन, एक्ट्रेस ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी थी कि उन्होंने पैसों के लिए शादी नहीं की बल्कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं इसलिए की। इन दोनों स्टार्स के प्यार और बॉन्ड ने सबकी बोलती अब बंद कर दी है। दोनों साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा और विक्रांत करीब 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। इनकी पहली मुलाकात 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल