
एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav showed Krishna avatar first look out of Bhojpuri film Bol Radha Bol : भोजपुरी के पावर स्टार खेसारी लाल यादव की यूनिक लव स्टोरी के साथ बनी भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री ने लीड रोल प्ले किया है। उनकी कमेस्ट्री ऑडियंस के लिए सरप्राइज पैक्ड है, जो रोमांस और रोमांच से भरपूर है।
'बोल राधा बोल' का पोस्टर रिलीज़
नास्तिक से आस्तिक बनने की थीम पर बेस्ड भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के पोस्टर में खेसारी लाल यादव श्री कृष्ण की तरह घुंघराले बालों में अट्रैक्टिव लुक में बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं गांव की गोरी के लुक में एक्ट्रेस मेघा श्री बेहद स्टनिंग नज़र आ रही हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे राधा और कृष्ण की जोड़ी है। वाकई फ़िल्म का यह फर्स्ट लुक का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
वेव म्यूजिक प्रस्तुत, सांवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के निर्माता विजय कुमार यादव हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह व छोटू यादव हैं। सिनमेटोग्राफी आर.आर. प्रिंसकी है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फ़िल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, नवोदित महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन हैं।
सामाजिक सरोकार से जुड़ी मूवी
निर्माता विजय यादव ने इस मूवी के बारे में कहा कि फिल्म बोल राधा बोल के माध्यम से समाज में फैली जात-पात, भेदभाव और नास्तिकता की भावनाओं को मिटाना हमारा उद्देश्य है। साथ ही यह एहसास कराना चाहते हैं कि प्रेम ईश्वर का दूसरा स्वरूप है, सदैव खुशी और शांति देता है। इसलिए प्रेम व आस्था का सहारा लिया जाए तो समाज से नफरत, द्वेष तथा आपसी मतभेद को मिटाया जा सकता है।
फ़िल्म निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि हर प्रकार के लोगों से मिलकर समाज बनता है और समाज को चलाने के लिए धर्म और कानून होता है। जिसका सत्य प्रेम और विश्वास होता है। हमारी कहानी समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए दिल में प्रेम और विश्वास जगाने का प्रयास करती है, जिससे समाज में सौहार्द और शांति तथा आपसी भाईचारा को मजबूती मिले।
ये भी पढ़ें-
जब जया बच्चन की एक हरकत पर भड़क गई थीं उनकी नातिन नव्या, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Akshara Singh की न्यूड क्लिप का क्या है राज, आखिर किस पर भड़की एक्ट्रेस, क्यों नहीं करा रही FIR
BIG B Birth day : KBC 14 में जया बच्चन ने दागा ऐसा सवाल कि अमिताभ की हो गई बोलती बंद,
खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी ने दिए बोल्ड सीन, 'दीवानापन' में पार कर दी हदें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।