ससुर की तेरहवीं पर मुस्कराती दिखीं मोनालिसा, लोग बोले- दुख जताने का अच्छा तरीका निकाला

मोनालिसा 2016 में सलमान के शो बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट्स बनी थीं। बिग बॉस के घर में रहते हुए ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी की थी। विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2019 6:47 AM IST / Updated: Aug 10 2019, 12:21 PM IST

मुंबई। कुछ दिनों पहले भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा के ससुर का निधन हो गया था। गुरुवार को उनकी तेरहवीं रखी गई थी। इसी बीच, मोनालिसा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो शोक सभा के दौरान भी हंसती हुई नजर आ रही हैं। दुख की इस घड़ी में मोनालिसा जब अपनी फैमिली के साथ फोटो खिंचा रही थीं, तभी उनकी यह फोटो कैमरे में कैद हो गई। मोनालिसा की हंसती हुई फोटो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

एक शख्स ने मोनालिसा की फोटो देखने के बाद लिखा- 'बहुत बढ़िया तरीका है दुख जताने का'। वहीं एक और यूजर ने कहा- 'शोक सभा में भी हंसी आ रही है, क्या यही सभ्यता है हमारी'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'वाह री सोशल मीडिया, तेरहवीं पर भी लोग फोटो खिंचवाते हैं, वो भी हंसते हुए'। बता दें कि 28 जुलाई को मोनालिसा के ससुर कन्हैया सिंह का निधन हुआ था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। मोनालिसा ने खुद अपने ससुर के निधन की खबर कन्फर्म की थी।

शादी के पहले 9 साल तक लिव-इन में रहीं मोनालिसा...
मोनालिसा 2016 में सलमान के शो बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट्स बनी थीं। बिग बॉस के घर में रहते हुए ही उन्होंने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी की थी। विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं। विक्रांत के मुताबिक,  
"हमने 2009 में पहली बार 'दूल्हा अलबेला' फिल्म में साथ काम किया था। वो काफी रोमांटिक फिल्म थी। उसी के सेट पर हम एक-दूसरे के करीब आए। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद हम दोनों एक घर में शिफ्ट हो गए थे। हम 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों की फैमिली ने कभी भी इसे नेगेटिव नहीं लिया। लोग कहते थे कि रिश्ता टूट जाएगा, शादी नहीं होगी, लेकिन इससे हमारी रिलेशनशिप पर कभी कोई असर नहीं हुआ। मुझे समझ नहीं आता था कि उसे शादी के लिए कैसे प्रपोज करूं। बिग बॉस पर मुझे प्लेटफॉर्म मिला और हमारी लव स्टोरी इंडियन टेलीविजन पर हिट हो गई।"

विक्रांत से पहले इस शख्स से था मोनालिसा का अफेयर...
विक्रांत से पहले मोनालिसा मदन नाम के एक शख्स के साथ लिव-इन में रह चुकी हैं। करीब 6 साल साथ रहने के बाद इनके बीच अनबन हुई और लव-स्टोरी का द एंड हो गया था। मदन के साथ ही मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और फिर भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया।
 

Share this article
click me!