रेड बोल्ड ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आई मोनालिसा, हीरोइन की अदाओं पर मर मिटे लोगों ने कही ये बात

Published : Jun 21, 2020, 05:51 PM IST
रेड बोल्ड ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आई मोनालिसा, हीरोइन की अदाओं पर मर मिटे लोगों ने कही ये बात

सार

कोरोना महामारी का असर कम नहीं हुआ है। रोज इस वायरस की वजह से हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। लंबे समय तक चले लॉकडाउन के बाद अब सरकार ने इसमें ढील दी है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्सा, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में उनका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना महामारी से लोग परेशान है। अभी भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। रोज इस वायरस की वजह से हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। लंबे समय तक चले लॉकडाउन के बाद अब सरकार ने इसमें ढील दी है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्सा, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में उनका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। 


रेड हॉट ड्रेस में मोनालिसा
मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज एक बार फिर देखने लायक है। उन्होंने रेड हॉट ड्रेस में अपने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा- You Always Gain By Giving Love... ❤️❤️. उनकी ग्लैमरस फोटोज देख फैन्स क्रेजी हो गए है और कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर ने उनके लुक और स्टाइल की तारीफ की है। 

 

भोजपुरी के अलावा इन फिल्मों में भी किया काम
भोजपुरी में आने से पहले मोनालिसा बंगाली, तमिल, हिंदी और कई भाषाओं की फिल्मो में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही अब वो हिंदी टीवी शो 'नजर 2' का हिस्सा हैं। भोजपुरी में अपना नाम कमाने के बाद मोनालिसा ने अपने लाइफटाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बिग बॉस के घर में 2017 में शादी कर ली थी। इनकी शादी ने मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोग इनकी शादी पर तरह-तरह की बातें बना रहे थे, लेकिन अब उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं और वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।


इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआत 1997 में 'जयते' हिंदी फिल्म से की थी। हिंदी फिल्मों के साथ ही उन्होंने ओडिया, तेलुगू और तमिल फिल्में भी की। लेकिन, इन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' थी। उनकी 'भोले शंकर' 2008 रिलीज की गई थी। इसमें उनके अलावा मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में थे। इसके बाद इन्होंने लगातार कई हिट भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की और सुपरस्टार बन गई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक