
मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी शादी की सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रही हैं। एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ आज यानी 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी के 5 साल हो गए हैं। इनकी शादी बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) में हुई थी। विक्रांत सिंह राजपूत के साथ-साथ मोनालिसा कई और एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) के साथ इनकी जोड़ी तो सुपरहिट रही। दोनों ने मिलकर कई हिट रोमांटिक गाने दिए है। दोनों का गाना जोबना कस के दबा द सईया (jobana kas ke daba da saiyan) तो आज भी फैन्स को पसंद है। मोनालिसा और निरहुआ का ये रोमांटिक गाना यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पॉप्युल हो रहा है।
इस गाने को अबतक 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं
यह गाना चार साल पहले यानी 2017 में रिलीज हुई थी। इसे अब तक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वेब म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज यह गाना फिल्म 'अदालत' का है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी में और निरहुआ ने भी मोनालिसा से मैचिंग कर पीले कलर की शर्ट पहनी है। दोनों की केमेस्ट्री पानी में आग लगाती हुई नजर आ रही है।
मोनालिसा वेब सीरिज 'धप्पा' में आनेवाली हैं नजर
अगर, मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी वेबसीरीज 'धप्पा' (Dhappa) में बिजी हैं। इसमें उनके साथ कई टीवी स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो हिंदी सीरियल 'नजर' में अपनी बेहतरीन लुक और अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बना ली थी। वहीं, निरहुआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘आई मिलन की रात’, ‘दुल्हा हिंदुस्तानी’, ‘आए हम बराती बरात लेके’ और ‘गोबरधन’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
और पढ़ें:
Kajol को अजय देवगन से नहीं इस एक्टर से था क्रश, करण जौहर के साथ पार्टी में ढूंढा करती थी उन्हें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।