
मुंबई/पटना। एसके फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन पूरे भारत और नेपाल में रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर एंटर10 म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का स्वैग दर्शकों को नए रोमांच की ओर ले जाएगा।
म्यूजिक है इस फिल्म की जान :
फिल्म में शमीम खान का यंग्री यंगमैन अवतार दर्शकों को काफी लुभाएगा। इस फिल्म को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम एस खान ने कहा कि रियल किरदार को जीवंत करती हमारी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का हाइलाइट फिल्म का म्यूजिक भी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने बेहद खूबसूरत और कर्णप्रिय हैं। यह भोजपुरी सिनेमा की पहली बायोपिक है, जिसे हमने पूरी भव्यता के साथ बनाया है।
यह फिल्म दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं, जबकि संगीत लियाकत अजमेरी ने दिया है। फिल्म के गाने प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं। फिल्म में लीड रोल में दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शमीम खान, पूजा गांगुली, नवीन शर्मा, संजय पांडेय, अयाज खान, तृषा खान, सीपी भट्ट, अनीता सहगल, लोटा तिवारी, जे. नीलम, नासिर खान, रमजान शाह, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।