सानिया मिर्जा पर गाना गाकर विवादों में फंसे थे पवन सिंह, खानी पड़ गई थी जेल की हवा

Published : Jan 07, 2020, 01:09 PM IST
सानिया मिर्जा पर गाना गाकर विवादों में फंसे थे पवन सिंह, खानी पड़ गई थी जेल की हवा

सार

भोजपुरी सुपस्टार और सिंगर पवन सिंह फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। आज वो भले ही एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वो अपनी फिल्मों और गायकी के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से ही की थी।

मुंबई. भोजपुरी सुपस्टार और सिंगर पवन सिंह फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। आज वो भले ही एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वो अपनी फिल्मों और गायकी के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से ही की थी। उन्होंने अपना पहला एल्बम 11 साल की उम्र में 'ओढ़निया वाली' गाया था। इसके साथ ही पवन सिंह ने पहली फिल्म 2007 में 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से की थी। 5 जनवरी को उनका बर्थडे था तो ऐसे में उनकी लाइफ से जुड़े बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।

सानिया मिर्जा पर गाया था गाना 

पवन सिंह करियर के शुरुआती दिनों में एल्बम गाया करते थे। ऐसे में उन्हेंने सानिया मिर्जा पर भी कई गाने गाए थे, जो सुपरहिट भी हुए थे। इसमें सबसे हिट गाना 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेले' था। इस गाने को लेकर सानिया मिर्जा आपत्ति भी जताई थी। कहा जाता है कि उन्होंने इसके लिए पवन सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई और उन्हें एक दिन के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। लेकिन, इस गाने की जैसे-जैसे पॉपुलैरिटी बढ़ी वैसे-वैसे ही पवन सिंह भी सफलता की ओर बढ़े। इसके बाद उन्होंने 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना गाया, जो कि आज तक विदेशों में भी सुना जाता है। 

शादी के एक साल बाद ही पत्नी ने किया था सुसाइड

पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा जा रहा था कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी। हालांकि, इस बात की पुष्ठी नहीं हो पाई है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम की बहन पूनम ने एक बार कहा था कि पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया था। बहरहाल, इस मामले को लेकर भी पवन सिंह काफी सुर्खियों में रहे थे। 

अक्षरा सिंह से हुआ था विवाद

पवन सिंह का तीसरा सबसे चर्चित विवाद अक्षरा सिंह के साथ हुआ था। कहा जाता है कि पवन सिंह का मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद वो अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूली थी कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। वहीं, भोजपुरी से कई सितारों ने पवन सिंह का पक्ष लिया था तो किसी ने पवन को गलत भी बताया था। हालांकि, बाद में ये मामला शांत हो गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल