Pawan Singh और आफसा ने लंदन पुलिस से भी करवा लिया भोजपुरी डांस, गोरी मैम ने भी लगाए लचकदार ठुमके, देखें वीडियो

Kamariya Lajawab Laage (कमरिया लाजवाब लागे) गाने को लंदन की कई लोकेशन पर फिल्माया गया है। एक्ट्रेस सहर आफसा ( SaharAfsha ) विदेशी स्टाइल में ही नजर आ रही हैं, दरअसल उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहने हैं। हालांकि भोजपुरी टच को कायम रखा गया है। पवन सिंह पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। 

Rupesh Sahu | Published : Apr 3, 2022 9:11 AM IST / Updated: Apr 03 2022, 02:51 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हर समय किसी ना किसी प्रोजेक्ट में विजी रहते है। लोगों को उनसे  इतनी उम्मीद रहती हैं  कि वो उन्हें पूरा करने के लिए  हर वक्त कोई ना कोई नई शूटिंग में जुट रहते हैं। हालांकि इस बार वो फिल्म ‘एक दूजे के लिए 2’ (Ek Duje ke liye 2) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का वीडियो सॉन्ग (Video Song) ‘कमरिया लाजवाब लागे’ (Kamariya Lajawab Laage) रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) अपनी लाजवाब अदाएं दिखा रही हैं। वीडियो में पवन सिंह भी पूरी आशिकी के मूड में नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 60 की उम्र में भी जया प्रदा 25 साल की हीरोइनों को खूबसूरती में देती है मात, अब यहां रहती हैं बिजी

शानदार है ‘कमरिया लाजवाब लागे’ गाना
भोजपुरी सांग ‘कमरिया लाजवाब लागे’ (Kamariya Lajawab Laage)  को Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनलपर रिलीज किया गया है। ये जबरदस्त सांग  ‘एक दूजे के लिए 2’ (Ek Duje Ke Liye 2) भोजपुरी फिल्म का है। इस गाने को फिल्म मेकर ने  लंदन की सड़कों पर फिल्माया है। इसमें कई अंग्रेज पुलिस और फीमेल विदेशी कलाकारों भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

लंदन की कई लोकेशन पर फिल्माया गया
इस गाने को लंदन की कई शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया है। एक्ट्रेस सहर आफसा विदेशी स्टाइल में ही नजर आ रही हैं, दरअसल उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहने हैं। हालांकि भोजपुरी टच को कायम रखा गया है। पवन सिंह पूरे रंग में नजर आ रहे हैं, वो भी वेस्टर्न लुक में शानदार परफॉरमेंस दे रहे हैं। इस गीत के बोल के हिसाब से पवन सिंह अपनी को-स्टार आफसा के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। 

 

‘एक दूजे के लिए 2’ सीक्वल फिल्म का गाना
 ‘एक दूजे के लिए 2’ एक सीक्वल फिल्म है। इसका पहला पार्ट दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) और मधु शर्मा (Madhu Sharma) को लेकर बनाया गया था। इस फिल्म में कोस्टार के रुप में पवन सिंह भी थे। 30 मार्च को रिलीज किए गए इस गाने को केवल 3 दिन में ही 223,014 views मिल गए हैं। 5K लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने को आवाजें Pawan Singh और Anjali Yadav ने दी हैं।

ये भी पढ़ें-  अब ऐसी दिखने लगी है ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, हाईट के मामले में छूने लगी मम्मी का कंधा

गाने की स्टार कास्ट
Bhojpuri फिल्म : Ek Duje Ke Liye 2 
Song : कमरिया लाजवाब लागे  ( Kamariya Lajawab Laage )
Singer – Pawan Singh and Anjali Yadav
 Cast: Pawan Singh, SaharAfsha
प्रस्तुति : Yashi Films Pvt Ltd

ये भी पढ़ें- इस हीरोइन के प्यार में पड़ प्रभुदेवा ने उजाड़ ली थी अपनी बसी बसाई गृहस्थी, एक्ट्रेस से भी मिला धोखा

प्रोड्यूसर : Abhay Sinha, Prashant Jammuwala, Samir Aftab
डायरेक्टर : Parag Patil
Co – प्रोड्यूसर : Zabawa Entertainment - Madz Movies
 

 

Share this article
click me!