
मुंबई. भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan singh) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की खबर ने खूब सुर्खियां बंटोरी। दो शादी कर चुके एक्टर का नाम भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक साथ देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि भोजपुरी एक्टर तीसरी बार दू्ल्हा बन सकते हैं। फैंस ने दो दोनों की जोड़ी को बेस्ट भी करार दे दिया है।
एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो और पवन सिंह हेलीकॉप्टर की सैर कर रहे हैं। दोनों को एक साथ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो एक दूसरे के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'जब छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ते हो तो हर दिन एक खुशी का दिन बन जाता है।'
पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं फैंस
वीडियो को देखकर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर ने कहा कि पवन सिंह और आपकी जोड़ी बेस्ट है। वहीं लोग पवन सिंह के काम की भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ना तो पवन ने और ना ही स्मृति ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। हालांकि प्रोफेशनली दोनों कई म्यूजिक वीडियो और मूवी में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘साड़ी से ताड़ी’ गाना काफी मशहूर हुआ था। यूट्यूब पर उनका ये गाना ट्रेंड में रहा।
पवन की दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पवन सिंह का नाम दो शादियों के अलावा अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। एक्टर की पहली पत्नी ने सुसाइड कर ली थी। इसके बाद पवन का प्यार अक्षरा सिंह के लिए बरसा। लेकिन इस दौरान उन्होंने दूसरी शादी कर ली। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह पवन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पवन उनके साथ गाली-गौलच और मारपीट करते हैं। उन्होंने दो बार गर्भपात भी कराया है। तलाक के बदले एक्टर की पत्नी ने उनसे हर महीने 3.5 लाख रुपए गुजारा भत्ता की मांग की है।
और पढ़ें:
निक्कर और ट्यूब टॉप के साथ जैकेट पहनकर पलक तिवारी ने हॉटनेस का लगाया तड़का,देखें PHOTOS
'मेरी दुर्गा' फेम केट शर्मा ने नाइट ड्रेस में कहा गुडनाइट, परफेक्ट फिगर देख फैंस के उड़ गए होश
कियारा आडवाणी ने बताया शादी का प्लान? ये सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस का टूट जाएगा दिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।