खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता ने नाइट सूट में दिए हॉट सीन, रोमांटिक गाने को 7 दिन में मिले 3.4 करोड़ व्यूज

खेसारी लाल इस गाने में इतना बहक गए हैं कि रक्षा गुप्ता को कहना पड़ा है- 'दूरे रहीं राजा जी', Khesari Music World पर 14 मई को अपलोड हुए वीडियो ने एक हफ्ते में 3.4 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं।

Rupesh Sahu | Published : May 21, 2022 4:24 PM IST / Updated: May 21 2022, 10:15 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri bold video Gana : खेसारी लाल यादव के इस समय एक बोल्ड वीडियो की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं। उनके साथ ब्यूटी क्वीन रक्षा गुप्ता ने भोजपुरी हॉटनेस का पावरफुल तड़का लगाया है। इस गाने ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। विवाद जारी, पर नहीं रुक रही अश्लीलता
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह के बीच कई मुद्दों परविवाद चल रहा है। इसमें अश्लीलता भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कई मनोज तिवारी जैसे बड़े स्टार भी भोजपुरी फिल्मों और गानों को शालीनता से फिल्माने की बात कह चुके हैं। इन सबके बीच खेसारी अपनी धुन पर कायम हैं। वो तो बस अपने फैंस की डिमांड पर बैडरूम से लेकर आम जगहों तक इश्क फरमाना नहीं छोड़ते हैं। 

सेंसुअस फील पैदा करने में हुए सफल
इस समय खेसारी लाल यादव के गाने भी दनादन रिलीज हो रहे हैं। कई गाने तो ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। खेसारी का 'दूरे रहीं राजा जी' (Dure Rahi Raja Ji) ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है।  इस गाने में नाइट सूट में खेसारी और रक्षा गुप्ता ने एक अलग ही सेंसुअस फील पैदा किया है। भोजपुरी का यह सुपरहिट गाना 'दूरे रहीं राजा जी' 14 मई 2022 को रिलीज हुआ है। व्यूज देखकर लग रहा है कि ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 

खेसारी लाल इस गाने में इतना बहक गए हैं कि रक्षा गुप्ता को कहना पड़ा है- 'दूरे रहीं राजा जी', Khesari Music World पर 14 मई को अपलोड हुए वीडियो ने एक हफ्ते में 3.4 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं। इस बेहतरीन गाने में आवाज खेसारी लाल यादव की है। गाने को बेहतरीन तरीके से पिक्चराइज किया गया है। रक्षा गुप्ता ने बड़ी-बड़ी आंखों से बहुत शानदार इम्पेक्ट दिखाया है।इस गाने को फैंसकई-कई बार देखने को मजहूर हो रहे हैं। 

देखिए ये हॉट गाने का  वीडियो -



स्टार कास्ट
Album एलबम :- Dure Rahi Raja Ji
 Song गाना :- Dure Rahi Raja Ji
 Singer सिंगर :- Khesari Lal Yadav
 Lyrics बोल :- Akhilesh Kashyap, Santosh Raja
 Music संगीत :- AB Gupta
 Video Director निर्देशक :- Ashish Satyarthi


 

और पढ़ें...

Cannes के रेड कार्पेट पर महिला ने सबको किया SHOCKED, कपड़े उतारकर चिल्लाई- हमारा रेप करना बंद करो

3 बच्चों की मां कनिका कपूर ने 43 की उम्र में की बिजनेसमैन से दूसरी शादी, देखें WEDDING PHOTOS

कोई 45 तो कोई 50 की उम्र पार, 40 साल से बड़ी इन 10 एक्ट्रेस ने अब तक नहीं की शादी

डर के साए में 51 साल के आर माधवन, बोले- मेरा एक बेटा है और मैंने 4 साल से कोई कमाई नहीं की है

धाकड़ कंगना रनोट यह लग्जरी कार खरीदने वाली पहली इंडियन बनीं, कीमत कर सकती है आपको हैरान

5 साल से बॉयफ्रेंड संग मां बनने की कोशिश कर रही यह एक्ट्रेस, अब किया रिश्ते को नया मोड़ देने का एलान

 

Read more Articles on
Share this article
click me!