हथेली पर पवन सिंह का नाम गुदवा उनके घर के बाहर खड़ा रहा शख्स, पुलिस को बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी

Published : Jun 21, 2021, 04:08 PM ISTUpdated : Jun 21, 2021, 04:52 PM IST
हथेली पर पवन सिंह का नाम गुदवा उनके घर के बाहर खड़ा रहा शख्स, पुलिस को बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी

सार

भोजपुरी फिल्में के पॉपुलर एक्टर और सिंगर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक फैन आरा स्थित उनके घर पर पहुंचा। हैरानी की बात ये है कि इस शख्स ने अपने हाथ पर किसी नुकीली चीज से पवन सिंह का नाम लिखवा रखा था। यह फैन पवन सिंह से मिलने दिल्ली से आरा आया था।

मुंबई। भोजपुरी फिल्में के पॉपुलर एक्टर और सिंगर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक फैन आरा स्थित उनके घर पर पहुंचा। हैरानी की बात ये है कि इस शख्स ने अपने हाथ पर किसी नुकीली चीज से पवन सिंह का नाम लिखवा रखा था। यह फैन पवन सिंह से मिलने दिल्ली से आरा आया था। जब तक पवन सिंह उस शख्स से नहीं मिले, तब तक वो घर के बाहर ही खड़ा रहा। 

इसके बाद पवन सिंह के घर से कुछ लोग बाहर आए और उस फैन से मिले। बाद में पवन सिंह ने अपने फैन से मुलाकात की और उसे समझाया कि वो इस तरह का जोखिम भरा काम न करे। उस फैन ने पवन सिंह के साथ फोटो भी खिंचवाई। बाद में पुलिस ने पवन सिंह के घर का जायजा लिया और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उनके घर पर दो कांस्टेबल तैनात किए। बता दें कि की वजह से पवन सिंह अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिता रहे हैं। 

 

पवन सिंह का गाना 'डॉक्टर साहब मना किया है' यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को रिकेश पांडे ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके अलावा पवन सिंह जल्द ही 'मेरा भारत महान' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे। बता दें कि पवन सिंह को फेम उनके गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली थी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa का न्यू ईयर पर इतना खास लुक, फैंस बोले- अब क्या मार डालोगी
30 लाख में बनी भोजपुरी फिल्म ने कमाए 54 करोड़, पर मनोज तिवारी को इस बात का आज भी अफ़सोस!