'लहँगवा लस लस करता' कर रहा फाग को फेल, भोजपुरी गाना में पवन सिंह, नीलम गिरी का मस्त अंदाज देखें

Published : Mar 14, 2022, 02:22 PM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 02:23 PM IST
'लहँगवा लस लस करता' कर रहा फाग को फेल, भोजपुरी गाना में पवन सिंह, नीलम गिरी का मस्त अंदाज देखें

सार

'लहँगवा लस लस करता' गाना जैसे ही रिलीज हुआ ये वायरल हो गया था, इस गाने की डिमांड लगातार बनी हुई है। गीत में पवन सिंह की  जबरदस्त आवाज और मॉड्युलेशन ने फागुन को और रंगीन बना दिया है। वहीं गीत के बोलों पर नीलम गिरी की हॉट अदाएं आग लगा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी स्टार पवन सिंह (bhojpuri star pawan singh) ने होली के पहले धमाल मचा के रख दिया है। उनका एक और  भोजपुरी होली गाना आ गया है।  पवन सिंह का भोजपुरी होली गाना 'लहँगवा लस लस करता' रिलीज होकते ही हिट हो गया है। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस नीलम गिरी ने एक्टिंग करती  नजर आ रही हैं।  नीलम गिरी ने गाने में जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। 
ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात

नीलम गिरी और पवन सिंह का जादू
उनकी कातिलाना अदाएं ऐसी हैं कि दर्शकों की निगाहें उन पर से हटती ही नहीं हैं। नीलम गिरी और पवन सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 130 मिलियन  व्यूज मिल चुके हैं। वहीं होली आने तक इसकी संख्या दुगुनी से अधिक हो सकती है । 

ये भी पढ़ें-  निरहुआ और पाखी हेगड़े की रसीली अदाओं ने लगाई आग, भोजपुरी गाने में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री

ट्रेंडिग लिस्ट में टॉप पर
'लहँगवा लस लस करता' गाना जैसे ही रिलीज हुआ ये वायरल हो गया था, इस गाने की डिमांड लगातार बनी हुई है। गीत में पवन सिंह की ही आवाज है, जो गाने में वेरिएशन को पेश कर रही है। उनकी जबरदस्त आवाज और मॉड्युलेशन ने फागुन को और रंगीन बना रहा है। वहीं गीत के बोलों पर नीलम गिरी की हॉट अदाएं आग लगा रही हैं। ये भोजपुरी होली गाना ट्रेंडिग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें-बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

भोजपुरी गीत 'लहँगवा लस लस करता' के मादक बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है।  वीडियो सांग को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इस गीत में डांस निर्देशन राहुल और रितिक ने दिया  है।

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या, करीना से Madhuri Dixit तक, जब शूटिंग पीरियड में ही प्रेग्नेंट हो गईं ये 10 एक्ट्रेस   

130 मिलियन व्यूज
होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग 'लहँगवा लस लस करता' को Worldwide Records भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जहां इस वीडियो को अभी तक 130,539,843 views मिल चुके हैं। तकरीबन 900K लाइक्स मिल चुके हैं। गाना बीदते साल रिलीज किया गया था, पर होली आकते ही ये गाना फिर ट्रेंड कर रहा है।

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट