
एंटरटनेमेंट डेस्क, Photo of Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey getting married in the mandap went viral : भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की अपकमिंग मूवी डोली सजा के रखना का नया गाना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस सांग में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी। इस गाने के बोल सेनुरवा है, वहीं इस कीवर्ड से इंटरनेट पर सर्चिंग में इजाफा हुआ है।
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। करोड़ों फैंस उनके वीडियो का इंतज़ार करते हैं, उनके नए सांग ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ मूवी का नया गाना ‘सेनुरवा’ बीते दिनों लॉन्च किया गया है। ये फैंस को खूब पसंद आया है।
बेमन से कर रहे शादी
‘सेनुरवा’ (Senurwa ) सांग एक स्टिल इमेज पर लिरिकल वीडियो के अंतर्गत जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे शादी के जोड़े में बैठी हुई दिख रहीं हैं, वहीं खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) सैंडो व्हाइट बनियान पहने दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में बदलती इमेज में वे आम्रपाली के साथ फेरे लेते समय शेरवानी में भी दिखते हैं। इस सांग में खेसारी और आम्रपाली की मेहंदी, हल्दी, सात फेरे की रस्म भी स्टिल इमेज के जरिए दिखाई गई है। इस गाने में दोनों के चेहरों पर उदासी देखने को मिली है।
गाने के मिले लाखों व्यूज
इस बेहद खूबसूरत गाने में आवाज प्यारे लाल यादव की हैं। वही इसका संगीत फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। SRK MUSIC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ करने के बाद इसे अब तक 773,428 व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस गाने के वीडियो को देखकर एक दर्शक ने कॉमेन्ट किया है- खुशी के आंसू आ जाते हैं ऐसे Singer के गाने को सुनकर | जय हिन्द, एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा -जैसे Bollywood का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसा ही Bhojpuri इंडस्ट्री का महानायक खेसारी भाई है
और पढ़ें...
PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।