Priyanka और Pawan Singh के भोजपुरी गाने ने मचा दिया तहलका, 'अरे मोरे साली' को मिले 1.12 करोड़ से ज्यादा व्यूज

'अरे मोरे साली'  गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज सुनने को मिलती है। इस गीत को शब्दों में पिरोया है आजाद सिंह ने, वहीं  संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है। पवन सिंह देसी अंदाज में जीजा का रोल प्ले कर रहे हैं तो प्रियंका सिंह कार में बैठकर साली  की अदाएं दिखा रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2022 11:55 AM IST / Updated: Mar 19 2022, 05:26 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Pawan Singh Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के होली गाने ने तहलका मचाया हुआ है।  बिहार और यूपी में तो होली के पहले से लेकर अब तक ये गाने धूम मचा रहे हैं। रंगपंचमी तक ये गाने प्ले लिस्ट से आउट नहीं होंगे। वहीं इस समय पवन सिंह का एक गाना उनके फैंस को बहुत भा रहा है। ये गाना है पवन और प्रियंका सिंह पर फिल्माया 'अरे मोरे साली' (are more saalee) है, जो सुपर-डुपर हिट हो गया है। भोजपुरी होली गाना 'अरे मोरे साली' को जारी करने के साथ ही व्यूज बढ़ने लगे थे।  वहीं खबर लिखे जाने तक 1,12,13,110 views मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें-  अक्षय कुमार की बच्चन पांडे पहले दिन ही न कमा पाई उतना, जितने The Kashmir Files ने आठवें दिन कमा

'अरे मोरे साली'  की भारी डिमांड
'अरे मोरे साली'  गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज सुनने को मिलती है। इस गीत को शब्दों में पिरोया है आजाद सिंह ने, वहीं  संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है। पवन सिंह देसी अंदाज में जीजा का रोल प्ले कर रहे हैं तो प्रियंका सिंह कार में बैठकर साली  की अदाएं दिखा रही हैं। इस गाने में जीजा-साली का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है।  वहीं ये गाना फरवरी 2020 में रिलीज किए जाने के बाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।  इस भोजपुरी गाने में लटक-झटक सब कुछ देखने को मिलती है। 

 


ये भी पढ़ें-  बालिका वधू की एक्ट्रेस ने पति और बेटी संग जमकर उड़ाया गुलाल, देखें TV सेलेब्स की धुआंधार होली

 

1 करोड़ 12 लाख से अधिक व्यूज
 पवन सिंह के न्यू सांग को जमकर तारीफ मिल रही है। वीडियो में पवन सिंह परफेक्ट जीजा और प्रियंका सिंह रियल साली दिखाई दे रही हैं। दोनों की मस्ती भरी अदाएं देखकर आपको पसीना आ जाएगा। यही वजह है कि लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इस गाने को तकरीबन1 करोड़ 12 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस पर 119k लाइक्स मिले हैं।  ये गाना लगातार डिमांड में बना हुआ है। वहीं रंगपंचमी तक ये एक बड़ा आंकड़ा छू सकता है। इसकी पॉपुलरिटी लगाातार बढ़ रही है। 

ये भी पढ़ें-  Gadar 2 के सेट पर सनी देओल ने जमकर उड़ाया गुलाल, करीना की ननद से हेमा मालिनी की बेटी तक, Celeb की
ये भी पढ़ें-  Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS

Share this article
click me!