जिस शख्स की वजह से रानी चटर्जी ने दी थी सुसाइड की धमकी, अब उसी के खिलाफ हुई FIR

Published : Jul 07, 2020, 11:23 AM IST
जिस शख्स की वजह से रानी चटर्जी ने दी थी सुसाइड की धमकी, अब उसी के खिलाफ हुई FIR

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी पिछले कुछ दिनों से डिप्रैशन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रही थीं। साथ ही सुसाइड की धमकी भी दे रही थीं। दरअसल, एक पोस्ट के जरिए रानी ने खुलासा किया था कि उन्हें 8 सालों से एक शख्स परेशान कर रहा था। 

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी पिछले कुछ दिनों से डिप्रैशन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रही थीं। साथ ही सुसाइड की धमकी भी दे रही थीं। दरअसल, एक पोस्ट के जरिए रानी ने खुलासा किया था कि उन्हें 8 सालों से एक शख्स परेशान कर रहा था। सोशल मीडिया पर वो उन्हें भद्दे कमेंट्स करता था। इसकी वजह से वो काफी डिप्रैस हो गई थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। अब पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कर ली है और रानी ने खुशी जताई है। 

रानी ने लिखी इंस्टाग्राम पोस्ट 

रानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। वो इस लड़ाई को बिना हार माने लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके हौसले को बढ़ाया है। रानी ने लिखा कि जो लोग इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट समझ रहे हैं वो उनकी परवाह नहीं करतीं। साइबर बुलिंग के खिलाफ एक्शन के बाद से रानी चटर्जी ने राहत की सांस ली है।

 

रानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कही थी ये बात 

रानी ने अपनी आपबीती बताते हुए लिखा था कि वो बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हैं। ये आदमी कई सालों से उनके बारे में ना जाने कितनी गंदी-गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है। उन्होंने बहुत इग्नोर करने की कोशिश की। लेकिन, अब वो इसे इग्नोर नहीं कर पा रही हैं। अब उन्हें उसकी बातें परेशान करने लगी है। इसकी वजह से वो मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि वो शख्स चाहता है कि वो अपनी जान दे दें। इसकी वजह से उनकी जिंदगी में बहुत तनाव है।

रानी ने मुंबई पुलिस से अपील करते हुए लिखा था कि अगर वो कुछ कर लेती हैं तो इसका जिम्मेदार धनंजय सिंह होगा। उन्होंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की थी। पर वहां कहा गया कि इसने उनका नाम नहीं लिखा है। वो इस बात को जानती थीं कि वो शख्स सिर्फ उनके लिए लिखता है। वो इसके चलते हताश हो चुकी हैं। इससे परेशान होने के नाते ही उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी थी। क्योंकि वो डिप्रैशन में थीं और अब वो बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक