
एंटरटेनमेंट डेस्क। महिलाओं का सबसे फेवरेट महीना सावन का आगाज़ हो गया है। स्त्रियों के लिए ये मास इसलिए इतना पसंदीदा है क्योंकि इससुहाने मौसम में उन्हें खूब सजने संवरने का मौका मिलता है। वहीं हिंदू समाज में कई सारे
पर्व इस मास में आते हैं। इन त्यौहारों पर अलग-अलग गीत (Bhojpuri Sawan Song) भी खूब सुने जाते हैं।
सावन आते ही भोजपुरी गायक- गायिका भी अपने दर्शकों और श्रोताओं के लिए नए रंग बिरंगे गाने लेकर आते हैं। भोजपुरी सिंगर्स के द्वारा लगातार भगवान भोलनाथ की आराधना करते हुए गाने पेश किए जा रहे हैं।
शिव शंभु की भक्ति में लीन है गीत
भोजपुरी गायिका प्रीति राय ने (Preeti Rai Bhojpuri Song) ‘चूड़ी हरियर’ (Chudi Hariyar) गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि शिव शंभु की भक्ति में लीन इस सांग पर सबा खान ने भक्तिमय नृत्य पेश किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मस्त और बिंदास एक्ट्रेस सबा खान (Saba khan) इस गीत में कावंड़ यात्रा पर जा रहे अपने पति से साज- श्रृंगार की सभी सामान साथ लाने के लिए ज़िरह करती दिख रही हैं। वहीं कांधे पर कांवड़ टांगे उनके पति हां में हां मिलेता दिख रहे हैं। सबा खान ने सावन पर पहली बार कांवड़ यात्रा पर वीडियो गीत रिलीज़ किया है।
सबा खान का भोजपुरिया ठेठ अंदाज़
भोजपुरी गीत (Bhojpuri geet) ‘चूड़ी हरियर’ (Chudi Hariyar) को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (Worldwide Records) यूट्यूब चैनल पर 13 जुलाई को रिलीज़ किया गया है। इस वीडियो सांग में सबा खान ने एक अलग ही रूप दिखाया है। सबा खान ने भक्ति गीत में ग्रामीण लड़की की तरह ही वेशभूषा धारण की है। इसमें उनके ठेठ अंदाज और हावभाव को काफी पसंद किया जा रहा है। सबा खान का साड़ी लुक फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। गीत में उनके पति कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देवघर जा रहे हैं। इस पर वो अपने पति से मेला से सिंदूर-बिंदी, चूडियां सहित पूरा श्रृंगार का सामान लाने की जिद कर रहीं हैं। इस सांग में उनके और को-एक्टर भी गजब एक्टिंग करते दिख रहे हैं।
गाने के वीडियो को 29,575 views ( व्यूज) मिल चुके हैं। इस सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है। इस गाने में स्वर प्रीति राय का है।
और पढ़ें...
एक ही फिल्म में दर्जनों किसिंग सीन दे चुकी इस एक्ट्रेस ने दीपिका की फिल्म से की अपनी फिल्म की तुलना
इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान
एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नही किया है रिश्ता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।