
एंटरटेनमेंट डेस्क, Nirahua-Kajal Raghwani's romance video went viral on the internet : भोजपुरी पावरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav, Nirahua) के दिनों दिन फैंस की तादाद बढ़ती जा रही है। निरहुआ के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, वहीं फिल्म में उनके होने से ही ये सुपहहिट की गारंटी हासिल कर लेती है। दिनेश लाल यादव की सबसे फिट जोडी आम्रपाली के साथ होती है।
सभी हीरोइन के साथ कंफर्टेबल हैं निरहुआ
हालांकि निरहुआ उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आम्रपाली सहित ज्यादातर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ निरहुआ ने काम किया है। दिनेश लाल इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अपनी को-एक्ट्रेस का बहुत सम्मान करते हैं। इसी वजह से सभी हीरोइन उनके साथ काम करके बेहद कंफर्टेबल फील करती हैं ।
काजल राघवानी के साथ निरहुआ की कैमेस्ट्री
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नया गाना रिलीज हुआ है। इसमें वो काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं। काजल के साथ उनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त हिट हो रही है। भोजपुरी गाने ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) में उन्होंने काजल के साथ जमकर समां बांधा है।
पटना से पाकिस्तान फिल्म का भोजपुरी सांग
ये सांग भोजपुरी फिल्म पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan) का है। इस गाने पर दर्शक झूम गए हैं। Wave Bhojpuri Hit Cinema के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज किया गया है। इसे अब तक 179,841 views मिल चुके हैं।
देसी स्टाइल में सूट हुआ गाना
निरहुआ और काजल राघवानी का गाना गांव की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। वीडियो में काजल राघवानी ने व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ है। वहीं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लांग कुर्ता और ब्लू जींस में शानदार लुक में दिखाई दे रहा हैं।
और पढ़ें...
14 साल बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहे शैलेश लोढ़ा , ये 9 एक्टर्स भी कह चुके शो को अलविदा
10 PHOTOS में देखें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किसान अवतार, आज भी गाँव जाकर खेतों में करने लगते हैं काम
6 साल छोटे बिजनेसमैन से हो गया राखी सावंत को प्यार, लेकिन एक वजह से लग रहा डर
'...महादेव' की पार्वती ने कर ली गुपचुप सगाई, देखें बीच पर हुई इस सेरेमनी की 5 रोमांटिक PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।