आम्रपाली दुबे की खूबसूरती देखकर लट्टू हुए निरहुआ, दोनों की बैचेनी को देखकर फैंस भी हुए बेकरार

Published : Apr 09, 2022, 04:52 PM ISTUpdated : Apr 09, 2022, 06:12 PM IST
आम्रपाली दुबे की खूबसूरती देखकर लट्टू हुए निरहुआ, दोनों की बैचेनी को देखकर फैंस भी हुए बेकरार

सार

'उड़ जईबु ए मैना' पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाता है। गांव के परिवेश में कैसे पति-पत्नी मर्यादा रखते हुए एक-दूसरे से प्यार भी  करते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे के साथ टाइम बिताने का मौक ही नहीं मिलता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ( bhojpuri star dinesh lal yadav nirhua) के साथ  आम्रपाली दुबे  (amrapali dubey) की जुगलबंदी दर्शकों को खास पसंद आती है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। भोजपुरिया दर्शक तो दोनों को साथ देकने के लिए उतावले हो जाते हैं। निरहुआ और आम्रपाली का एक नया गाना रिलीज हुआ है। 'उड़ जईबु ए मैना' गाना आते ही इंटरनेट पर छा गया है। 
 

होनेवाले दूल्हे के गानों पर ठुमके लगाएंगी आलिया तो इन गीतों पर थिरकेंगे रणबीर, कपल के संगीत में होगा धमाल
 

पति-पत्नी रिश्ते की खूबसूरती को दिखाता है गाना
'उड़ जईबु ए मैना' पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाता है। गांव के परिवेश में कैसे पति-पत्नी मर्यादा रखते हुए एक-दूसरे से प्यार भी  करते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे के सात टाइम बिताने का मौक ही नहीं मिलता है। कभी सास तो कभी सुसर दोनों के मिलने के बीच आ जाते हैं। निरहुआ जब खत में काम कर रहे होते हैं तो उन्हें आम्रपाली की याद सताती है। वहीं पत्नी भी उनका बेसब्री से  इंतजार कर रही होती है।   

'निरहुआ हिंदुस्तनी' फिल्म का गाना
ये गाना 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म का है। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, संजय पांडे, मनोज टाइगर (Pravesh Lal Yadav, Shubhi Sharma, Sanjay Pandey, Manoj Tiger) कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म जैसे ही रिलीज हुई थी, दर्शक इसपर टूट पड़े थे। फरवरी-2022 में यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग में निरहुआ, आम्रपाली दुबे के अलावाहीं शुभी शर्मा और प्रवेश लाल यादव भी एक्ट करते दिख रहे हैं। 



रणबीर की दुल्हन बनने से पहले आलिया भट्ट 6 बार शादी के जोड़े में आ चुकी हैं नजर,हर रंग में लगी परफेक्ट

निरहुआ के चैनल पर रिलीज हुआ गाना
 भोजपुरी गाने 'उड़ जईबु ए मैना' को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल ( youtube channel of nirhua music world) पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 786,702 views व्यूज मिले हैं। वहीं इस गाने के वीडियो को 5.7K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। गाना  भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से लिया गया का है। भोजपुरी गाने में आवाजे आलोक कुमार और कल्पना पटोवारी की है। इस गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखें हैं। इसका संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है।  

और पढ़ें:- मांग में सिंदूर भर करण कुंद्रा से अचानक मिलने पहुंच गईं तेजस्वी प्रकाश, एक्टर ने चौंक के पूछा ये सवाल


 

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री