
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी फिल्मों को देश में में पहचान दिलाने वाले सुपरस्टार रविकिशन एक लंबे समय बाद फिर से रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करके राजनीति में बड़ा मुकाम बनाने वाले रवि किशन एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव मोड में आ गए हैं। रवि किशन अपनी आने वाली फिल्म में पहले की तरह इश्क फरमाएंगे या फिर समाज को संदेश देने वाले किरदार में दिखेंगे, ये तो फिल्म के रिलीज होनेके बाद ही पता चलेगा। बहरहाल इस मूवी के चर्चे जरुर जोर-शोर से शुरु हो गए हैं।
सुपर स्टार रवि किशन का दिखेगा जलवा
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए सुपर स्टार रवि किशन के साथ एक और बड़ा स्टार इस फिल्म में दिखाई देगा। र भोजपुरी फिल्मों में अपनी साफ सुथरी छवि बनाने वाले मेगा स्टार पवन सिंह इस आगामी फिल्म में साथ नजर आएंगे। रवि किशन काफी टाइम बाद भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' ( Bhojpuri movie Mera Bharat Mahan ) से रिएंट्री हो रही है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज
मूवी मेरा भारत महान को लेकर भोजपुरिया दर्शकों में हलचल देखी जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसकी झलक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म देश से क्राइम खत्म करने को लेकर बनाई गई है। इसमें रवि किशन ने यूपी में एक घटना से चर्चा में डायलॉग भी बोला हैं। इसमें पुलिस के स्पेशल अधिकारी बने रवि किशन कहते हैं कि ये उत्तर प्रदेश है, यहां गाड़ी पलटने में टाइम नहीं लगता...
देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति पर बेस्ड है मूवी
मेरा भारत महान फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो गया है। यह फिल्म देश में हावी हो चुके क्राइम सिस्टम के खिलाफ जैसे को तैसा की नीति पर बनाई गई है। फिल्म देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति पर बेस्ड है। सुपर स्टार रवि किशन एक बिरले अंदाज में नजर आएंगे। मूवी 'मेरा भारत महान' में तीन शानदार एक्ट्रेस गरिमा परिहार, अंजना सिंह और मणि भट्टाचार्य भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगी। गरिमा परिहार इस फिल्म में नया चेहरा हैं, हालांकि उन्होंने शानदार अभिनय किया है। मूवी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट
Movie फिल्म : MERA BHARAT MAHAN
Banner बैनर : V Pranjal Film Creation Private Limited
Starcast स्टार कास्ट : Pawan Singh, Ravi Kishan, Garima Parihar, Anjana Singh ,Commando Arjun Yadav, Mani Bhattachariya ,Awakash Yadav, Bina Yadav, Etc
Producer निर्माता : Bipul Satyajeet Rai, Satyajeet Rai
Director निर्देशक : Devendra Tiwari
Writer लेखक : Arvind Tiwari
Music Director संगीत निर्देशक : Chhote Baba
Lyrics गीतकार : Arun Bihari, Arvind Tiwari, Prakash Barud, Rajesh Mishra,Vinay Nirmal
और पढ़ें...
आखिर क्यों नहीं हो पा रही 35 साल की कंगना रनोट की शादी, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई असली वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।