तो अब शरद यादव भी होंगे JDU के साथ, CM नीतीश ने की बात; पप्पू यादव ने कांग्रेस को फिर दिया 'ऑफर'

Published : Sep 04, 2020, 05:47 PM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 05:50 PM IST
तो अब शरद यादव भी होंगे JDU के साथ, CM नीतीश ने की बात; पप्पू यादव ने कांग्रेस को फिर दिया 'ऑफर'

सार

पप्पू यादव ने दावा किया कि तीन साल में बिहार को एशिया का सबसे बढ़िया राज्य बनाऊंगा। कोर्ट के एफिडेफिट के साथ प्रतिज्ञा पत्र पेश करूंगा। अगर नहीं कर पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। जाप प्रमुख ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। उसे ही बिहार में अगुआई करनी चाहिए। कांग्रेस बिहार में आगे बढ़ेगी तो मैं साथ रहूंगा। बिहार को बचाने के लिए कांग्रेस को आगे आना होगा।

पटना (Bihar ) । :पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव के भी फिर से जेडीयू में लौटने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोनकर उनका हालचाल भी जाना है। जेडीयू के बड़े नेता भी उनसे जाकर मिल चुके हैं। इसके बाद से उनके नीतीश के साथ हाथ मिलाने की संभावना को और बल मिला है। बता दें कि उन्होंने जेडीयू से नाता तोड़कर 2018 में अपनी नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे। इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़े। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पप्पू  जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। उसे ही बिहार में अगुआई करनी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता ने कही ये बातें
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव कुछ दिनों पहले बीमार थे। 30 अगस्त को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से वापस घर लौटे हैं। एलजेडी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शरद यादव अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने घर को लौट आए हैं। जल्द ही बिहार आएगे। बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका भी अहम होने वाली है।

जाप ने 94 सीटों की जारी की जातिगत सूची 
पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने अपने 94 सीटों पर जातिगत सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा निर्धारित 94 सीटों में से 20 उम्मीदवार यादव होंगे और भूमिहार एवं ब्राह्मण के 16 प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। 13 सीटों पर मुस्लिम, 10 सीटों पर वैश्य, अत्यंत पिछड़ा को 9 सीट, 7 सीट पर राजपूत, दलितों को 9 सीट, कुशवाहा को 5 और अन्य जातियों को 5 सीटों पर उम्मीदवारी दी जाएगी।

...तो तीन साल बाद ले लूंगा सन्यास
पप्पू यादव ने दावा किया कि तीन साल में बिहार को एशिया का सबसे बढ़िया राज्य बनाऊंगा। कोर्ट के एफिडेफिट के साथ प्रतिज्ञा पत्र पेश करूंगा। अगर नहीं कर पाया तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। जाप प्रमुख ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। उसे ही बिहार में अगुआई करनी चाहिए। कांग्रेस बिहार में आगे बढ़ेगी तो मैं साथ रहूंगा। बिहार को बचाने के लिए कांग्रेस को आगे आना होगा।


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद