तेजस्वी को मिला बर्थडे गिफ्ट, यहां से दूसरी बार चुनाव जीते, इसी सीट पर दो-दो बार जीत चुके हैं लालू-राबड़ी देवी

Published : Nov 10, 2020, 09:19 PM IST
तेजस्वी को मिला बर्थडे गिफ्ट, यहां से दूसरी बार चुनाव जीते, इसी सीट पर दो-दो बार जीत चुके हैं लालू-राबड़ी देवी

सार

सतीश कुमार साल 2010 के चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में राबड़ी देवी को हरा कर विधायक बने थे। अगले चुनाव में टिकट नहीं मिली तो वे भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन उन्हें काफी बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह इस बार भी तेजस्वी यादव ने उन्हें कई हजार मतों के अंतर से हरा दिया है।  

पटना (Bihar)। तेजस्वी यादव को एक दिन बाद आज राघोपुर की जनता ने दूसरी बार विधायक बनाकर बर्थडे गिफ्ट दिया हैं। उन्हें इस बार 75 हजार वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम जेडीयू प्रत्याशी सतीश कुमार को 45 हजार के करीब। बताते चले कि इस सीट पर तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी भी दो-दो बार चुनाव जीत चुके हैं। 

सतीश ने राबड़ी देवी को हराया तो तेजस्वी ने दो बार उन्हे हराया
सतीश कुमार साल 2010 के चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में राबड़ी देवी को हरा कर विधायक बने थे। अगले चुनाव में टिकट नहीं मिली तो वे भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन उन्हें काफी बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह इस बार भी तेजस्वी यादव ने उन्हें कई हजार मतों के अंतर से हरा दिया है।

पांच साल में 3.56 करोड़ बढ़ गई है तेजस्वी की दौलत
साल 2014 में तेजस्वी यादव जब पहली बार राजनीति में आए तो उनके पास 2.32 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। वो राघोपुर से विधायक बनने के बाद डेढ़ साल तक डिप्टी सीएम रहे। इसके बाद नेता विपक्ष की भूमिका में रहे। लेकिन, दूसरी बार राघोपुर से विधायक बनने का सपना संजोए लालू के इस बेटे ने अपने पास 5.88 करोड़ रुपए संपत्ति होने की बात बताई है। तेजस्वी यादव की संपत्ति पांच साल में 3.56 करोड़ रुपए बढ़ गई है। लेकिन टैक्स उनका कम ही होता जा रहा है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है कि उन्होंने 2015-16 में 39.80 लाख रुपए का टैक्स दिया था। जबकि, उन्होंने 2016-17 में तेजस्वी ने 34.70 लाख रुपए, 2017-18 में 10.93 लाख रुपए और 2018-19 में 1.41 लाख रुपए आईटीआर भरा है। वहीं, 2019-20 में सिर्फ 2.89 लाख रुपए का टैक्स जमा किए हैं।

तेजस्वी पर दर्ज है 11 क्रिमिनल केस
तेजस्वी ने अपने ऊपर 11 केस दर्ज होने की बात कही है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी जैसे 7 क्रिमिनल केस दर्ज होने की बात कही है। क्रिमिनल केस के अलावा तेजस्वी के ऊपर 4 सिविल केस भी चल रहे हैं। बता दें कि पिछली चुनाव में दोनों के ऊपर एक-एक केस दर्ज थे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Khan Sir Controversy: FIR के बाद क्या मुश्किल में है खान सर का कोचिंग नेटवर्क?
Khan Sir vs Raushan Sir: कैसे शुरू हुई खान सर और रोशन आनंद की लड़ाई? पटना कोचिंग हब की पूरी कहानी