बिहार चुनाव: RJD के पक्ष में शिवसेना? राऊत बोले- हैरानी की बात नहीं, अगर चुनाव बाद तेजस्वी बन जाएं CM

Published : Oct 31, 2020, 12:50 PM IST
बिहार चुनाव: RJD के पक्ष में शिवसेना? राऊत बोले- हैरानी की बात नहीं, अगर चुनाव बाद तेजस्वी बन जाएं CM

सार

शिवसेना ने महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के पक्ष में बड़ा बयान दिया है। पार्टी ने कहा है कि जिसके पीछे केंद्र सरकार की एजेंसिया पड़ी हैं जिसके पिता जेल में हैं आज वो युवा शख्स बिहार जैसे राज्य में हर किसी के लिए चुनौती बना हुआ है। 

मुंबई/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले शिवसेना ने महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के पक्ष में बड़ा बयान दिया है। पार्टी ने कहा है कि जिसके पीछे केंद्र सरकार की एजेंसिया पड़ी हैं जिसके पिता जेल में हैं आज वो युवा शख्स बिहार जैसे राज्य में हर किसी के लिए चुनौती बना हुआ है। शिवसेना ने कहा- तेजस्वी बिहार के सीएम भी बन सकते हैं। शिवसेना के इस बयान से बिहार में तेजस्वी यादव के अभियान को और चर्चा मिलने की संभावना है। 

शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा- "बिना किसी सपोर्ट के एक युवा जिसके परिवार का सदस्य जेल में है, सीबीआई और आईटी जैसी एजेंसियां जिसके पीछे पड़ी हैं वो बिहार जैसे राज्य में हर किसी को चुनौती दे रहा है। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर कल तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं।" शिवसेना नेता का यह बयान बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय है। बताते चलें कि शिवसेना बीजेपी के खिलाफ है और महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के साथ सरकार में हैं। हालांकि शिवसेना बिहार में कुछ सीटों पर अलग चुनाव लड़ रही है। मगर ये बयान साफ इशारा है कि बीजेपी के खिलाफ पार्टी ने तेजस्वी को सपोर्ट कर दिया है और उनके पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में है। 

शिवसेना पर बीजेपी ने लगाए थे आरोप 
महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी संग सरकार बनाने के बाद से ही बीजेपी शिवसेना पर हिन्दुत्व के कोर मुद्दों से समझौता करने का आरोप लगा रही है। हालांकि शिवसेना ने बार-बार हिन्दुत्व पर बने रहने की बात कही है। सुशांत सिंह राजपूत हत्या सुससाइड केस में बीजेपी ने शिवसेना और उसके नेताओं पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इस मामले में पटना में एफ़आईआर किया गया और नीतीश सरकार की सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। 

सुशांत केस में आमने-सामने हैं बीजेपी-शिवसेना 
सुशांत मामले में एनडीए और महाराष्ट्र सरकार खुलकर सामने आ गए थे। बिहार सरकार ने जांच के लिए पुलिस टीम मुंबई भेजी थी। बाद में बिहार सरकार ने आरोप लगाया था कि सुशांत केस में किसी बड़े नेक्सस को बचाने के लिए मुंबई पुलिस शिवसेना सरकार के इशारे पर काम कर रही है और जांच में बिहार पुलिस को सहयोग नहीं दे रही। ये पूरा मामला राजनीतिक रूप से कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। 

शिवसेना की विचारधारा खतरे में 
शिवसेना नेता के बयान के बाद बीजेपी के हमले बढ़ने की उम्मीद हैं। बताते चलें कि बीजेपी लगातार शिवसेना पर सत्ता के लिए हिन्दुत्व की विचारधारा से समझौता कर लेने का आरोप लगाते आ रही है। अब संजय राऊत के इस बयान से बीजेपी को हिन्दुत्व के मुद्दे पर हमला करने का मौका मिल जाएगा। इस बयान के बाद आशंका है कि एक बार फिर बीजेपी बाल ठाकरे की विरासत को लेकर उद्धव ठाकरे पर सीधे हमले करे। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल