बिहार में सोनिया गांधी की पहली वर्चुअल रैलीः कहा-इन तीन चीजों का व्यापार कर चला रहे हैं सरकार, लोग रहे सावधान

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। वहीं,  सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया है कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2020 1:25 PM IST / Updated: Oct 02 2020, 06:59 PM IST

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने आज अपनी पहली वर्चुअल रैली चंपारण में की। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भाजपा और जेडीयू पर हमला बोला। कहा कि कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं। इसलिए जनता सावधान रहें और सही फैसला लें, क्योंकि जानबूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।

इस तरह गिनाई उपलब्धियां, उठाए सवाल
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। वहीं,  सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया है कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा। 

Latest Videos

महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
सोनिया गांधी ने अपने वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान चम्पारण में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कहा कि महात्मा गांधी के विकास का मतलब था कि उसकी महक कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

इसलिए बापू ने किया था नील की खेती का विरोध
सोनिया गांधी ने कहा कि चम्पारण में नील की खेती का महात्मा गांधी ने विरोध इसलिए किया कि उससे चंद लोग मालामाल हो रहे थे। किसान बदहाल हो रहे थे। आज जो भी हो रहा है उससे किसान व आम जनता परेशान होती है और चंद लोग लाभ लेते हैं। सच्चाई को कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में अपनाया है। आज जो लोग महात्मा गांधी का नाम लेते हैं वही अपने कार्यो से उनके वसूलों को चूर कर दे रहे हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral