बिहार में 360 पहुंची कोरोना के मरीजों की संख्या, 14 नए मरीज मिले, अब अररिया भी वायरस की चपेट में

Published : Apr 28, 2020, 06:23 PM IST
बिहार में 360 पहुंची कोरोना के मरीजों की संख्या, 14 नए मरीज मिले, अब अररिया भी वायरस की चपेट में

सार

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह से अभी तक राज्य में कोरोना के 14 नए मरीज मिले। इन 14 नए मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है।   

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में छह, कैमूर में चार, मुंगेर, अररिया, बांका और शेखपुरा में एक-एक नए मरीज की पुष्टि होने के बाद आज राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 360 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि आज दोपहर आई जांच रिपोर्ट में गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, अररिया और बांका जिले में कुल 13 लोगों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकनी कमलदह में एक पुरुष संक्रमित मरीज मिलने के बाद अररिया जिला संक्रमण की चपेट में आने वाला 26वां जिला बन गया है।

कैमूर में 18 लोग
सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज के पचदेवरी में 25 वर्ष और 35 वर्ष के दो, भोरे में 35 और 70 वर्ष के दो, गोपालगंज में 18 वर्ष का एक और मानपुर में 56 वर्ष के एक पुरुष मरीज मिले हैं। इससे गोपालगंज जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। 

इसी तरह कैमूर जिले के चैनपुर में 22 वर्षीय एक युवक के अलावा भभुआ में 20 वर्ष की एक महिला, चार वर्ष का एक बच्चा और 19 वर्ष का युवक पॉजिटिव पाया गया है। इससे कैमूर में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

64 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे 
प्रधान सचिव ने बताया कि मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार इलाके में 42 वर्षीय एक पुरुष और बांका जिले के पोकरी, अमनगंज में 20 वर्षीय एक युवती संक्रमण की चपेट में आई है। इससे मुंगेर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91 और बांका में तीन हो गई है। बिहार में अबतक 360 लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 64 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बिहार में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित मुंगेर है। जहां अबतक कुल 91 केस आ चुके हैं। बिहार में कोरोना से अबतक दो मरीजों की मौत हुई है।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!