प्रेमिका ने फोन कर बुलाया और फिर पिता के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

Published : Jan 04, 2020, 11:12 AM IST
प्रेमिका ने फोन कर बुलाया और फिर पिता के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

सार

प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी कहां-कहां नहीं चले जाते हैं। लेकिन कई बार यह कदम जानलेवा भी साबित होता है। हालिया मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है, जहां प्रेमिका के बुलावे पर निकले गए प्रेमी का एक दिन बाद खेत में शव मिला। 

पूर्णिया। प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी कहां-कहां नहीं चले जाते हैं। लेकिन कई बार यह कदम जानलेवा भी साबित होता है। हालिया मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है, जहां प्रेमिका के बुलावे पर निकले गए प्रेमी का एक दिन बाद खेत में शव मिला। मामले में प्रेमिका और उसके पिता पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान भवानीपुर थाना के लीला गांव निवासी 22 वर्षीय दिलसुख के रूप में हुई है। दिलसुख राजस्थान की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। अभी कुछ दिनों पहले ही वो अपने गांव आया था। 

शव के चेहरे और गले पर चोट के निशान
मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी की शाम दिलसुख की प्रेमिका ने उसे फोन कर कहीं बुलाया। प्रेमिका से मिलने की चाहत लिए दिलसुख शाम में ही निकला। लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं आया। एक दिन बाद उसकी लाश खेत में फेंकी मिली। दिलसुख के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले। जिसके आधार पर अंदेशा जताया जाता है कि दिलसुख को पहले बुरी तरीके से पीटा गया और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई होगी। 

पुलिस कर रही मामले की छानबीन
मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि दिलसुख का अपने ही गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते छह महीनों से दोनों प्रेम संबंध में थे। मृतक के एक दूसरे चाता सौरभ ने बताया कि प्रेम प्रसंग में लड़की और उसके पिता ने ही मिलकर दिलुसख की हत्या कर दी। खेत में लाश मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पहुंची भवानीपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में आगे की छानबीन जारी है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
Bihar Education: बिहार में खुलेंगे 211 नए डिग्री कॉलेज और 511 मॉडर्न स्कूल, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान