मां के भरोसे को तार-तार कर पड़ोसी ने पांच साल की मासूम के साथ पार की दरिंदगी की हदें

Published : Jan 21, 2020, 01:25 PM ISTUpdated : Jan 21, 2020, 01:51 PM IST
मां के भरोसे को तार-तार कर पड़ोसी ने पांच साल की मासूम के साथ पार की दरिंदगी की हदें

सार

मामला बिहार के मधेपुरा जिले का है। जहां 24 साल के एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

मधेपुरा। पड़ोसी पर विश्वास करना मां के लिए बड़ी भूल साबित हुई। मामला बिहार के मधेपुरा जिले का है। जहां 24 साल के एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां अपने पड़ोसी पर विश्वास कर बच्ची को उसके यहां छोड़ कर कहीं गई थी। इसी दौरान कुर्कमी युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता की मां लौट कर आई तो बच्ची को खून से लथपथ रोते हुए पाया। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां बच्ची का इलाज और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। 

पड़ोसी के घर बच्ची को छोड़ कर गई थी महिला
घटना मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र की है। लोगों ने बताया कि पीड़िता की मां को कहीं जाना था। असुविधा के लिए वो अपनी पांच वर्षीय बच्ची को अपने साथ लेकर नहीं जाना चाहती थी। ऐसे में उसने पड़ोसी के संरक्षण में बच्ची को छोड़ दिया। लेकिन पीड़िता की मां की ये भूल सभी न जाने वाला सदमा दे गया। मौके पाते ही युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता की मां लौट कर आई तो बच्ची ने उसे अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। 
इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए पहले पुरैना पीएचसी लाया गया। 

पुष्टि के बाद पॉस्को एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
पुरैना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बच्ची को मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस घटना के बाद पीड़िता के घर मातम का माहौल है। पीड़िता की मां यहीं सोच रही है कि मैंने अपने पड़ोसी को पहचानने में कैसे इतनी बड़ी भूल कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल