शौच के लिए जा रही थी महिला, रास्ते में गांव के ही दो लोगों पकड़कर किया गैंगरेप

Published : Jan 12, 2020, 01:19 PM IST
शौच के लिए जा रही थी महिला, रास्ते में गांव के ही दो लोगों पकड़कर किया गैंगरेप

सार

कहा जाता है कि गांव के लोग एक-दूसरे का ख्याल रखते है। लेकिन अब के समय में गांव में भी हैवायिनत की हदें पार हो रही है। ताजा मामला जमुई का है। जहां शौच के लिए जा रही महिला के साथ गांव के हो दो लोगों ने गैंगरेप किया। 

जमुई। मामला जमुई के खैरा थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे है। पीड़िता के शरीर पर कई जगह जख्म के भी निशान मिले है। ऐसे में पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति दूसरे शहर में काम करते है। गांव में वो अपने बेटे के साथ रहती है। 

विरोध करने पर जमकर की पिटाई
अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वो शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और फिर बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी। इस घिनौनी वारदात के दौरान जब महिला विरोध कर रही थी तो उसकी जमकर पिटाई भी की गई। जिसके जख्म के निशान उसके शरीर पर दिखे। पीड़िता के दुष्कर्म करने वाले की पहचान गांव के ही अरुण यादव और दशरथ यादव के रूप में हुई है। 

प्राथमिकी हुई दर्ज, कराया जा रहा मेडिकल टेस्ट
इस घटना के बाद शनिवार को पीड़िता ने दोनों के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। बताया जाता है कि आरोपी का महिला के साथ जमीन विवाद भी पहले से चल रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे है। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। खैरा थाना के पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BSEB 12th Result 2026 : बिहार 12वीं टॉपर बनेंगे लखपति, नीतीश सरकार देगी सीधा इतना कैश
BSEB 12th Result 2026: साइंस टॉपर बना यह छात्र, टॉपर्स की लिस्ट आई सामने