लॉकडाउन के कारण चली गई प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी, परेशान युवक ने ले ली अपनी जान

Published : Apr 22, 2020, 12:59 PM ISTUpdated : Apr 22, 2020, 01:23 PM IST
लॉकडाउन के कारण चली गई प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी, परेशान युवक ने ले ली अपनी जान

सार

कोरोना से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के कारण वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों की नौकरी चली गई। असगंठित क्षेत्र के कामगारों के अलावा विभिन्न कंपनियों में सीनियर पोजिशन पर काम करने वाले अधिकारियों की भी नौकरी गई है। 

पटना। महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। लगभग सभी कंपनियां घाटे में है। जिसकी भरपाई के लिए कास्ट कटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में लोगों छटनी भी हो रही है। जिससे बेरोजगारी और लोगों में अवसाद बढ़ रहा है। लॉकडाउन की मार केवल असंगठित क्षेत्र पर ही नहीं पड़ा है। विभिन्न कंपनियों में सीनियर पोजिशन पर काम कर रहे लोगों पर भी इसकी गाज गिरी है।

पटना की एक कंपनी में बीते दिनों प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी शुरू वाले युवक की भी नौकरी इस कोरोना ने लील ली। जिसके बाद परेशान युवक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। 

जानकी कुटीर अपार्टमेंट में रहता था युवक
मामला पटना के रुपसपुर थाना इलाके का है। जगदेव पथ के जानकी कुटीर अपार्टमेंट के रहने वाले 36 साल के धनंजय कुमार ने फांसी लगा ली। युवक ने सोमवार को फांसी लगाई थी। आनन फानन में परिजनों ने उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया था,  जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। धनंजय की पत्नी खुशी दत्त ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पति की नौकरी चली गई थी। इस कारण वे कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पत्नी ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बाथरुम में फांसी लगा ली।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव
टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। धनंजय दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। वहां से नौकरी छोड़कर वे पटना आ गए थे। यहां उन्होंने एक कंपनी को ज्वाइन किया और यहां भी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां से उनकी नौकरी छिन गई थी। बता दें कि कोरोना से उपजे विपरित हालात में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों की सेहत में भी गिरावट आया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!