बिहार में 5 साल की बेटी की मौत के बाद डरावना मंजर, जिस कोने में हाथ डाला वहां निकले सांप...पूरे 40 नाग

बिहार के कटिहार में दो दिन पहले एक 5 साल की बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने सांप पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया। तो जिस कोने ने में सपेरे ने हाथ डाला वहां पर सांप निकले। करीब 40 सांप मिले।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 21, 2022 11:02 AM IST / Updated: Jul 21 2022, 04:37 PM IST

कटिहार. बिहार में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक घर में एक नहीं दो नहीं पूरे 40 जहरीले सांप मिले हैं।  एक घर में इतनें सापों को एक साथ देख इलाके को लोग सहम उठे। फिल्हाल सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल जगंल में छोड़ दिया गया है। मामला बिहार के कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड क्षेत्र के करणपुर पंजायत के बिजुरिया गांव का है। यहां रहने वाले मो आफताब के घर पर नाग सापों का एक परिवार ने वर्षों से डेरा डाले हुआ था। गुरुवार को एक संपेरे ने सभी सांपों को सुरक्षित घर से खोज-खोज कर निकाला। जिसके बाद सांपो को वन विभाग को सौंप दिया गया।

एक-एक कर 40 नाग सांप निकले
 दरअसल, मो आफताब की पांच साल की बेटी तमन्ना खातून को दो दिनों पूर्व एक जहरीलें सांप ने काट लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने बच्ची को काटने वाले सांप को पकड़ने के लिए एक संपेरे को अपने घर बुलाया था। संपेरे ने घर में सांप को खोजने शुरु किया तो एक-एक कर 40 नाग सांप निकले। सभी सांपों को संपेरे में घर के कोने-कोने से सुरक्षित निकाला। इनमें ज्यादातर शिशु नाग थे। जबकि कई बड़े सांप भी थे। 

Latest Videos

घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची
मो आफताब की पांच साल की बेटी तमन्ना घर के आंगन में अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया था। उसने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद मो अफताब ने सांप को पकड़ने के लिए संपेरे के पास गए। घर के लोगों को शक था कि सांप अभी घर में ही है। किसी और को भी काट सकता है। गुरुवार को सांप को खोजने के संपेरा आया। उसने सांप को खोजना शुरु किया तो घर के कोने-कोने से इतने सांप निकले। इतने सारे सांपों को देख घर के लोग काभी सहम गए।

 इलाके में बना है चर्चा का विषय
एक घर में इतने सारे जहरीले सांपो का मिलने इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर ओर इसकी चर्चा की जा रही है। वहीं, एक साथ 40 सांप मिलने की खबर पर सैंकड़ो की संख्या में लोग मो आपताब के घर पहुंचे। कई ने तो सांप को खोजने के दौरान वीडियो भी बनाया। लोग बता रहे हैं कि सांप का यह परिवार वर्षों से यहां रह रहा है। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इतने सारे सांपों के एक साथ उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। संपेरे ने सभी सांपो को बोरा,डब्बा आदि समाग्रियों में भरा। वन विभाग की टीम के आने के बाद सांपों को ग्रामीणों की मौजूदगी में वन विभाग को सौंप दिया गया। सारे सांप निकलने के बाद अभी भी मो आफताब का परिवार काफी डर हुआ है। बच्चे भी सहमें हुए हैं।

यह भी पढ़ें-बिहार से सामने आईं डरावनी तस्वीरें: जहरीले सांपों से लिपट नाचे लोग, छोटे बच्चों ने भी पकड़ रखे थे खतरनाक नाग

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला