अब मिथिला में भी कोरोना ने दी दस्तक, बिहार में 326 हुई मरीजों की संख्या, चपेट में 23 जिले

कोरोना के प्रकोप ने अब बिहार के मिथिला क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है। बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 326 हो गई है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 10:58 AM IST

पटना। बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। आज सुबह से अभी तक राज्य में कोरोना के कुल 49 मामलों की पुष्टि हुई। इन 49 मामलों के साथ बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 326 हो गई है। आज सर्वाधिक 22 मामले मुंगेर के जमालपुर शहर से आए हैं। जबकि अन्य राज्य के दूसरे जिलों से है। 

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ चिंता की दूसरी बात महामारी के बिहार के नए जिलों में फैलने को लेकर है। बीते तीन दिनों से रोज राज्य के नए जिलों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की चपेट में आने से अबतक बचा बिहार का मिथिला क्षेत्र भी महामारी की जद में आ गया है। 

Latest Videos

बिहार के मधुबनी जिले में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। पांच में से एक मधुबनी पुलिस लाइन का है। जिसकी उम्र 27 वर्ष है। इसके अलावा 34, 30, 32, और 65 वर्षीय उम्र के मरीज की पहचान हुई है। अब कोरोना का प्रभाव बिहार के 38 जिलों में से 23 जिलों में फैल चुका है। मुंगेर में आज मिले 22 नए मरीजों के साथ ही यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर सर्वाधिक 90 हो गई है। 

जिलेवार बिहार के कोरोना मरीज 

जिले    पॉजिटिव    
मुंगेर           90
पटना           39     
नालंदा         34      
सीवान         30    
बक्सर          25    
रोहतास       15    
कैमूर          14    
गोपालगंज    12 
बेगूसराय      09    
गया             06    
भागलपुर      05 
पू. चंपारण    05 
अरवल         04 
नवादा         03
सारण         04 
भोजपुर       07 
बांका         02    
औरंगाबाद  07
वैशाली       02
मधेपुरा        01
लखीसराय   04 
जहानाबाद   01
मधुबनी        05

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts